उग्रवादियों के हमले में आसाम राइफल्स के जवान शहीद, मणिपुर में तैनात थे लोहाघाट निवासी गुणानंद चौबे

Share this news

CHAMPAWAT: उत्तराखंड के लिए एक औऱ दुखद खबर है। लोहाघाट के चौबे गांव निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। चौबे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, शहीद का परिवार दिल्ली में रहता है।

शहीद अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मणिपुर में असम राइफल्स उग्रवादियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है, लेकिन 12 अगस्त की सुबह उग्रवादियों के अचानक किए गए हमले में उत्तराखंड के जवान गुणानंद चौबे शहीद हो गए।

ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया शहीद गुणानंद चौबे मणिपुर में 22 बटालियन असम राइफल में वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे। उनका परिवार दिल्ली में रहता है। शहीद के तीन बच्चे हैं। वो अपने पीछे अपनी पत्नी दो बेटी व एक बेटे को छोड़ गए हैं। उनके पार्थिव शरीर को अभी असम राइफल कैंप रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार कहां किया जाएगा इस बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है

(Visited 471 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In