देश-विदेश

2478 Videos

क्या गढ़वाल लोकसभा सीट से संजीवनी ले पाएगी कांग्रेस! गोदियाल के दम और भाजपा के स्टारडम के बीच कड़ा मुकाबला

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए उत्तराखंड में पाचों सीटों पर 63 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की हो रही है। यहां कांग्रेस के गणेश गोदियाल और भाजपा के अनिल बलूनी के बीच कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। नामांकन के दौरान जहां अनिल बलूनी ने स्मृति […]

लोकसभा चुनाव: मतदान को लेकर दुल्हनों में दिखा गजब का उत्साह, ससुराल जाने से पहले वोट देने निकली

PAURI: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पांचों सीटों पर सुबह से ही मतदान के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। आजकल शादी का सीजन भी चल रहा है। इस बीच कई पोलिंग बूथ पर सुखद तस्वीरें देखने को मिली हैं, जहां दुल्हनें जोड़े में सजकर वोट देने […]

फायरिंग रेंज से लाकर बम को तोड़ रहा था कबाड़ी, अचानक हो गया धमाका, 8 घायल 4 की हालत गंभीर

DEHRADUN: राजधानी देहरादून में गुरुवार को कबाड़ी की दुकान में बम धमाके से हड़कंप मच गया। रायपुर के किद्दूवाला स्थित कबाड़ी की दुकान में सैन्य मोर्टार में अचानक धमाका हो गया जिससे 8 लोग घायल हो गए। जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। किद्दूवाला में रमेश कुमार खडका ने एक महीने […]

दो साल पहले बेटे समेत चीला नहर में कूद गया था शख्स, अब कार के अंदर बरामद हुआ कंकाल

:  चीला नहर से एक कार के भीतर से कंकाल बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दो साल पहले एक शख्स ने अपने बेटे के साथ कार समेत नहर में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। उस समय बेटे का शव तो बरामद कर लिया गया था, लेकिन कार और खुदकुशी करने वाले शख्स […]

मोदी 3.0 के मंत्रियों को मिले विभाग, अजय टम्टा को नितिन गडकरी के साथ सड़क परिवहन मंत्रालय में मिली जिम्मेदारी

DELHI: मोदी3.0 सरकार में मंत्रियों के कामकाज का बंटवारा कर दिया गया है। पिछली सरकार में प्रमुख विभागों को संभाल रहे मंत्रियों के कार्यभार यथावत रखे गए हैं।  कृषि मंत्रालय का जिम्मा शिवराज सिंह चौहान को दिया गया है। अमित शाह को दोबारा गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा, डॉ एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय […]

IPC गुजरे जमाने की बात, भारतीय न्याय संहिता देशभर में लागू, हरिद्वार में दर्ज हुआ BNS का पहला मुकदमा

Haridwar: देश में तीन नए कानून लागू हो गए हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत उत्तराखंड में पहला मुकदमा दर्ज करने वाला हरिद्वार पहला जिला बन गया है। यहाँ पर नए कानूनों के तहत दर्ज हुए पहले मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत लूट का केस […]

RTI से खुलासा, सैन्यधाम निर्माण में चल रहा कमीशनखोरी का खेल, सीबीआई, पीएमओ से शिकायत

DEHRADUN: उत्तराखंड में बहुचर्चित सैन्यधाम का निर्माणलगातार सवालों के घेरे में है। निर्माण को लेकर अनियमितताओं और बेवजह देरी पर पहले ही सवाल उठ रहे हैं। अब इसके टेंडर में भी गोलमाल के आरोप लग रहे हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट एडवोकेट विकेश नेगी ने खुलासा किया है कि सैन्य धाम में टेंडर से लेकर निर्माण कार्यों […]

 हिमालयी राज्यों के लिए बनें स्पेशल नीतियां, सीएम धामी ने नीति आयोग की बैठक में किया अनुरोध

NEW DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की बैठक में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में उत्तराखंड भी निरंतर कार्य कर रहा है। उत्तराखंड आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील […]

पीएम मोदी से पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की मुलाकात, सीएम धामी दो दिन दिल्ली में रहेंगे

DELHI/DEHRADUN:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नेताओं की मुलाकात आम बात है। लेकिन आजकल उत्तराखंड के सांसदों, नेताओं की पीएम से मुलाकात चर्चाओं में रहती है। प्रदेश के पूर्व सीएम औऱ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम मोदी से मुलाकात की। त्रिवेंद्र ने पीएम मोदी को पिरूल से बने प्रोड्क्ट भेंट किए जिस पर प्रधानमंत्री […]

वायुसेना के विंग कमांडर, जाने माने संत पायलट बाबा का निधन, चीन पाकिस्तान के साथ युद्ध में निभाई बड़ी भूमिका

DEHRADUN: देश के जाने माने संत और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनका निधन हुआ। उन्हें हरिद्वार में समाधि दी जाएगी। पायलट बाबा के इंस्ट्ग्राम हैंडल पर उनके ब्रह्मलीन होने की आधिकारिक जानकारी दी गई है। […]

आम आदमी की तरह लाइन में लगकर बनाया पर्चा, डीएम ने एक एक कर जिला अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को भनक तक नहीं

NoDehradun :अपनी सादगी के लिए मशहूर देहरादून के नवनियुक्त डीएम सविन बंसल ने शुक्रवार को कोरोनेशन जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने आम लोगों की तरह लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाया। सामान्य व्यक्ति की तरह हर विभाग में गए और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बंसल आधा घंटे तक निरीक्षण […]

पहाड़ की बेटी निशु पुनेठा ने ऐपण को दिलाई नई पहचान, श्रीरामलला के शुभवस्त्रम् ने बढ़ाई प्रदेश की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा

AYODHYA/PITHORAGARH: उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक कलाओं को न केवल एक नई पहचान मिल रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियां भी इससे प्रेरित होकर जुड़ रही हैं। सोमवार का दिन उत्तराखंडवासियों के लिए गौरव का दिन था, जब अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलाल का दिव्य विग्रह देवभूमि की विश्वविख्यात ऐपण कला से सुसज्जित […]