केदारनाथ में 4 दिन में आए 77 हजार यात्री, चारों धामों में अब तक 21 यात्रियों की मौत, यात्रा को नियंत्रित करने की तैयारी

Share this news

DEHRADUN:  चार धामों में लगातार बदलते मौसम के बावजूद यात्रा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। चारों धामों में एक दिन में तय सीमा के बावजूद रिकॉर्ड यात्री आ रहे हैं। सबसे ज्यादा क्रेज केदारनाथ धाम को लेकर देखा जा रहा है। (pilgrims storms to chard ham yatra despite adverse weather 21 pilgrims died) हर दिन 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। सोमवार तक 77 हजार यात्री केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं। वहीं स्वास्थ्य कारणों से अब तक चारों धामों में 21 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

लिमिट तय करने की तैयारी

उत्तराखंड के चारों धामों में तीर्थ यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या सरकार व प्रशासन की चिंता बढ़ा रही है। विशेष रूप से इन क्षेत्रों में सर्द रात और बदलता मौसम श्रद्धालुओं की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इसे देखते हुए अब शासन इनकी संख्या को एक बार फिर नियंत्रित करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत केदारनाथ में प्रतिदिन पंजीकरण कराकर आने वाले 15 हजार यात्री और यमुनोत्री में पंजीकरण कराकर आने वाले सात हजार यात्री ही दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग के पंजीकरण पोर्टल में बदलाव किया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए जल्दबाजी न दिखाएं। जो भी यात्री आ रहे हैं वो अपना रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें। बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को यात्रा मार्ग पर कहीं भी रोका जा सकता है।

अब तक 21 यात्रियों की मौत

चार धाम यात्रा मार्गों पर हृदय रोग से सर्वाधिक मौत होती हैं। इस साल भी यह सिलसिला थमा नहीं है और अब तक चारों धाम में कुल 21 लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक यात्री खाई में गिरने से मरा है। यमुनोत्री में 11 और गंगोत्री में तीन श्रद्धालुओं की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। वहीं बदरीनाथ में एक और केदारनाथ में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक यात्री खाई में गिरने से मरा है। ऐसे में जरूरी है कि चारधाम यात्रा पर खासकर केदारनाथ और यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालु अपनी सेहत, खासतौर पर दिल का ख्याल रखें, ताकि यात्रा बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सके।

केदारनाथ आए 77 हजार यात्री

खऱाब मौसम के बावजूद केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। कपाट खुलने के बाद सोमवार तक केदारनाथ धाम में चार दिन में 77 हजार 656 यात्री आ चुके हैं। इनमें से 12671 पुरुष औऱ 5379 महिलाएं शामिल हैं। खास बात ये है कि लोग छोटे बच्चों को लेकर भी केदारनाथ के मुश्किल रास्ते पर आ रहे हैं। अब तक

(Visited 332 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In