देहरादून: स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाली 11 महिलाएं व  2 पुरुष गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा खूब फल-फूल रहा है। देहारदून पुलिस ने ऐसे ही गिरोह का भंडाफोड़किया है जो स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहा था। पुलिस ने 11 महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून में पुलिस को सूचना थी कि शहर में स्पा सेंटर की आड़ में गलत काम हो रहे हैं। स्पा सेंटर वाले कस्टमर केयर के माध्यम से स्पैम कॉल करके ग्राहकों को जुटा रहे हैं। एसएसपी देहरादून ने ऐसे स्पा सेंटरो के खिलाफ कार्रवाई के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में सीओ नेहरू कॉलोनी के नेतृत्व में AHTU  की टीम द्वारा संदिग्ध स्पा सेंटरों पर नजर रखी जा रही थी। बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि राजपुर रोड वर्ड ट्रेंड टावर में संचालित स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।

इस पर टीम द्वारा तत्काल थाना डालनवाला पुलिस व ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित NGO एंपावरिंग पीपल, जिला विधिक प्राधिकरण के सदस्यो को साथ लेकर अचानक दबिश दी गई। पुलिस ने अनैतिक देहव्यापार करते हुए 11 महिलाओं और 2 पुरुषों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसमें 2 महिलाएं स्पा संचालक थी। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। गिरफ्तार महिलाओं ने कबूला कि वह पहाड़ी और बाहर की लड़कियों को इस धंधे में इस्तेमाल करती थी।

(Visited 549 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In