मेडिकल शॉप पर शख्स को अचानक आया हार्ट अटैक, स्टोर संचालक ने सीपीआर देकर बचाई जान

Share this news

KARNPRAYAG:  कर्णप्रयाग के सिमली  रोड परर स्थित मेडिकल स्टोर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब स्टोर में बैठे एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर पड़ा। आनन फानन में मेडिकल स्टोर संचालक ने तुरंत ही उस व्यक्ति को सीपीआर दिया और उसकी सांसे लौटाई। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग में सिमली रोड़ पर सती मेडिकल स्टोर के पास एक व्यक्ति गाडी में बैठा था। व्यक्ति को जब घबराहट हुई और उसकी छाती में दर्द हुआ। तो वो कैलाश सती की दुकान में आया। ऐसे में उन्होंने उनकी बीपी की जांच की और उन्हें अस्पताल में डॉक्टरो से दिखाने को कहा। लेकिन इस दौरान वो बैठे बैठे ही उस शख्स को हार्ट अटैक आ गया और वह गश खाकर गिर पड़ा।

स्टोर संचालक कैलाश सती ने बिना समय गंवाए तुरंत व्यक्ति को सीपीआर देना शुरू कर दिया। कैलाश सती की तत्परता और प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी के चलते व्यक्ति की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसकी स्थिति ठीक बताई जा रही है। ये पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया

 

(Visited 12 times, 12 visits today)

You Might Be Interested In