गर्मी और लू का बढ़ा खतरा, इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल

Share this news

DEHRADUN: प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार 27 अप्रैल को 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और NDMA के अलर्ट के अनुसार देहरादून में इन दिनों अत्यधिक तापमान और लू की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 27 अप्रैल को भी भीषण गर्मी जारी रहने की चेतावनी दी है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है। विशेष रूप से हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखते हुए सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में आवश्यक चिकित्सा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

(Visited 231 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In