सड़क डामरीकरण शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने विधान सभा चुनाव बहिष्कार लिया वापस, धीरेंद्र पंवार ने किया निरीक्षण

Share this news

: डोईवाला विधानसभा के ईठारना में सड़क के डामरीकरण का काम शुरू हो गया है। ये सड़क खस्ताहाल थी जिसके सुधारीकरण के लिए लंबे समय से मांग कर रहे थे। डामरीकरण कार्यों का निरीक्षण करने के लिए मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार खुद निरीक्षण करने पहुंचे और अधिकारियों को निर्देश दिए कि गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गडूल ग्राम पंचायत के ईठारना में सड़क डामरीकरण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। लोगहों ने खस्ताहाल स़ड़क ठीक न होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की धमकी बी दी थी। ग्रामीणों की मांग को लेकर मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष धीरेंद्र पंवार ने शासन को अवगत कराया था जिसके बाद शुक्रवार से डामरीकरण का काम शुरू किया गया। शनिवार को धीरेंद्र पंवार डामरीकरण कार्यों का निरीक्षण करने भी पहुंचे।

अच्छी सड़क होने से ईठारना समेत आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। आवागमन आसान होने के साथ प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। सड़क का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने अब विधान सभा चुनाव बहिष्कार भी वापस ले लिया जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस की।

इस मौके पर धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि हर गांव तक बेहतर कनेक्टिविटी हो और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

(Visited 4 times, 4 visits today)

You Might Be Interested In