सर्विस रोड से जाने की जिद पर कांवड़ियों ने किया हंगामा, मनाने में पुलिस के छूटे पसीने

Share this news

HARIDWAR: शनिवार को हरिद्वार के सिंहद्वार में कावड़ियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर जमकर हंगामा काटा। बड़ी देर समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

दरअसल हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ियों के लिए मार्ग चिन्हित करते हुए कांवड़ पटरी तय की है। पुलिस कावड़ियों से बार बार कांवड़ पटरी के इस्तेमाल का आग्रह कर रही है। शनिवार को पुलिस ने सिंह द्वार और प्रेमनगर में बैरियर लगाकर रास्ता डायवर्ट कर रखा था। इस दौरान कांवड़ियों ने कांवड़ पटरी से जाने से इनकार कर दिया और हंगामा काटने लगे। कांवड़ियां सर्विस रोड से होकर जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने कांवड़ियों को मनाने के काफी प्रयास किये लेकिन बात नहीं बनी।

इस दौरान जब कांवड़ियों ने जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने सड़क पर लाठी फटकार कर भीड़ को तितर बितर किया। इस दौरान कांवड़ियों ने पुलिस पर लाठी डंडे मारने का भी आरोप लगाया। मौके पर तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स मौके पर तैनात रहा। इस दौरान प्रेमनगर आश्रम घाट पर कुछ कांवड़ियों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता भी की।

एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा स्वयं मौके पर कमान संभालते नजर आए। एसडीए हरिद्वार जितेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर रहे।   किसी तरह यहां भी पुलिस प्रशासन ने​ स्थिति को संभाला और कांवड़ियां अपने गंत्वय की ओर रवाना हो गए।

(Visited 103 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In