हिंदू मंदिर में पेशाब करने, तोड़फोड़ करने का आरोपी सद्दाम मेहूंवाला से गिरफ्तार, मानसिक विक्षिप्त है आरोपी

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के हर्रावाला में काली मंदिर के गेट पर पेशाब करने और ईंट से शीशा तोड़ने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सद्दाम को मेहूंवाला से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है और उसका सेलाकुईं के मानसिक चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

दरअसल सोमवार-मंगलवार रात करीब सवा एक बजे एक शख्स हर्रावाल स्थित काली मंदिर के गेट पर पहुंचता है औऱ मंदिर के गेट पर पेशाब करता है। इसके बाद वह मंदिर की तरफ पत्थर फेंकता है। ईंट से मंदिर का कांच तोड़ डजालता है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में हर्रावालाल पार्षद विनोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के आधार पर थाना डोईवाला पर धारा 375/2023 धारा- 295/153A/427 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। और आरोपी की तलाश में सर्चिंग शुरू हुई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार बुधवार को को मेहूंवाला देहरादून से अभियुक्त सद्दाम पुत्र आरफ अली निवासी नयानगर मेहूँवाला थाना पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के सम्बन्ध मे जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मानसिक रूप से विक्षिप्त है एवं वर्तमान मे मानसिक चिकित्सालय सेलाकुई, देहरादून मे उपचाराधीन है। अभियुक्त की वास्तविक मानसिक स्थिति सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी ली जा रही ह । गिरफ्तार अभियुक्त को कोर्ट के समक्ष पेश किया जा रहा है

 

(Visited 318 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In