UKPSC पेपर लीक: आधी रात को युवाओं पर पुलिस का एक्शन, भड़का युवाओं का आक्रोश, राजपुर रोड पर लगाया जाम

DEHRADUN: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग में हुए भर्ती घोटालों के खिलाफ बुधवार से युवाओं का प्रदर्शन जारी है। शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे युवाओं पर आधी रात को पुलिस ने एक्शन लिया तो युवाओं के आकोश क ज्वाला भड़क उठी। इसके खिलाफ आज सुबह से ही परेड ग्राउंड में हडारों युवाओं का सैलाब उमड़ने लगा। इसके बाद […]

UKSSSC पेपर लीक पर युवाओं में आक्रोश, बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं का सड़क पर प्रदर्शन, सीबीईआई जांच की मांग

DEHRADUN:  उत्तराखंड में रविवार को अझीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक होने के बाद एक बार फिर युवाओं में आक्रोश है। बेरोजगार संघ के आह्वान पर आज हजारों युवा धारा 163 लागू होने के बावजूद परेड ग्राउंड पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन को स्वाभिमान मोर्चा और यूकेडी का भी […]

अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े बेरोजगार संघ के युवा, 9 दिन से जारी है अनशन

DEHRADUN: बेरोजगार युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल सहित अन्य सदस्य पिछले नौ दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अपनी मांगों पर कोई ध्यान न दिए जाने के कारण हताश बेरोजगार संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश सिंह व कुमाऊं मंडल संयोजक भूपेंद्र कोरंगा परेड ग्राउंड स्थित […]

आज भी नहीं हुई बॉबी पंवार की जमानत , युवाओं को 6 दिन से है बॉबी की बेल का इंतजार

DEHRADUN:  9 फरवरी को गांधी पार्क में लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बाद गिरफ्तार बॉबी पंवार समेत सात युवाओं की जमानत पर सुनवाई मंगलवार को फिर टल गई। अभियोजन ने पत्थरबाजी में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट पेश करने के लिए समय मांगा था। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट ने अभियोजन को एक दिन […]

क्या लैब टेक्नीशियन परीक्षा में हुई गड़बड़ी? एक ऑनलाइन लिंक में मौजूद 85 सवाल, जांच होने तक रिजल्ट पर रोक

DEHRADUN: इसे संयोग कहें या धांधली का एक प्रयोग कहें? हर हाल में निराशा मेहनती बेरोजगारों के हाथ ही लगती है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन आयोग (UKMSSC) द्वारा 2 जुलाई को आय़ोजित लैब टेक्नीशियन की परीक्षा में भी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। मेडिकल लैब टेक्नॉलजिस्ट संघ और बेरोजगार संघ ने आरोप लगाया […]

गांधी पार्क की घटना के आरोप में बॉबी पंवार को 7 दिन बाद मिली जमानत, युवाओं में जश्न

DEHRADUN:  9 फरवरी को गांधी पार्क में हुए पथराव औऱ लाठीचार्ज की घटनवा के बाद गिरफ्तार बॉबी पंवार और उनके 12 साथियों को सशर्त जमानत मिल गई है। सीजेएम लक्ष्मण सिंह की कोर्ट में बुधवार को बॉबी समेत सात की जमानत पर अभियोजन और बचाव पक्ष में जोरदार बहस हुई थी। जिसके बाद बॉबी समेत […]

छात्र आंदोलन: 9 फरवरी की घटना में बॉबी पंवार को नहीं मिली जमानत, 6 युवाओं की बेल मंजूर

DEHRADUN:  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर बेरोजगार युवाओं का आंदोलन जारी है। युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और अन्य 12 साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच कोर्ट ने 13 में से 6 युवाओं की जमानत मंजूर कर दी है। इन सभी को रविवार को होने वाली पटवारी परीक्षा […]

जनजाति निदेशालय के कॉर्डिनेटर राजीव सोलंकी की छुट्टी, बेरोजगार संघ की मांग पर CM का एक्शन

Dehradun: सीएम पुष्कर धामी ने जनजाति कल्याण निदेशक संजय टोलिया के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। बेरोजगार संघ ने आरोप लगाया था कि टोलिया ने पद का दुरुपयोग करते हुए जनजाति शोध संस्थान में राजीव सोलंकी को समन्वयक के पद पर नियम विरुध्द नियुक्ति दी है। सीएम ने राजीव सोलंकी को भी पद से […]

नकल विरोधी अध्यादेश को CM की मंजूरी, बेरोजगार संघ का बंद का आह्वान, परेड ग्राउंड में धारा 144 लागू

DEHRADUN: भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन से धामी सरकार ठोस फैसला लेने को मंजूर हुई है। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिल गया है। इस अध्यादेश […]

नियमितीकरण पर आमने सामने हुए उपनलकर्मियों और बेरोजगार संघ, उपनलकर्मियों ने राम कंडवाल के खिलाफ की नारेबाजी

DEHRADUN:  उत्तराखंड में उपनलकर्मियों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी है। बेरोजगार संघ द्वारा उपलनकर्मियों की हड़ताल का विरोध किए जाने के बाद मामला तूल पक़डता जा रहा है। बेरोजगार संघ अध्यक्ष राम कंडवाल ने उपनलकर्मियों की परमानेंट नियुक्ति की मांग को सिरे से खारिज कर दिया था, जिसके बाद उपनलकर्मी आज राम कंडवाल और […]

पटवारी पेपर लीक केस में  50 हजार का ईनामी डेविड चढ़ा SIT के हत्थे, 2021 में भी जा चुका है जेल

HARIDWAR: पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है। एसआईटी ने फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी आरोपी डेविड को भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। डेविड 2021 में वन दरोगा भर्ती घोटाले में भी जेल जा चुका है। डेविड ने लाखों रुपए वसूलकर अभ्यर्थियों को रिजॉर्ट में पेपर लीक हुआ पेपर रटवाया […]

बागेश्वर में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार गिरफ्तार, बागनाथ के दर्शन करने जा रहे बॉबी को पुलिस ने उठाया

BAGESHWAR: उत्तराखंड में बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बॉबी पंवार बागेश्वर पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें यहां आचार संहिता के उल्लंघन और धारा 144 के तहत गिरफ्तार किया है। बागेश्वर में बॉबी कि गिरफ्तारी पर बवाल मच गया है। देहरादून में धरनेपर बैठे बेरोजगार संघ के लोगों […]