जनजाति निदेशालय के कॉर्डिनेटर राजीव सोलंकी की छुट्टी, बेरोजगार संघ की मांग पर CM का एक्शन

Share this news

Dehradun: सीएम पुष्कर धामी ने जनजाति कल्याण निदेशक संजय टोलिया के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। बेरोजगार संघ ने आरोप लगाया था कि टोलिया ने पद का दुरुपयोग करते हुए जनजाति शोध संस्थान में राजीव सोलंकी को समन्वयक के पद पर नियम विरुध्द नियुक्ति दी है। सीएम ने राजीव सोलंकी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।

 

दरअसल बेरोजगार संघ ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि 6 मई 2022 को राजीव सोलंकी की जनजाति शोध संस्थान में कॉर्डिनेटर पद पर नियम विरुध्द नियुक्ति दी गई थी। जो कि पूर्ण रूप से बेरोजगारों के हितों को प्रभावित करता है। बेरोजगार संघ का आरोप है कि सोलंकी की नियुक्ति में निदेशक संजय टोलिया ने भी नियम विरुद्ध काम किया। सीएम धामी ने फौरन संज्ञान लेते हुए राजीव सोलंकी को पद से हटाने व नियुक्ति दिलवाने वाले अधिकारी संजय टोलिया निदेशक जनजाति कल्याण के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

(Visited 86 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In