देहरादून सड़क हादसे पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, शासन से पूछा, क्या कदम उठाए?

Share this news

DEHRADUN:  देहरादून में हुए दर्दनवाक सड़क हादसे का सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने संज्ञान लिया है। कमेटी ने शासन जवाब मांगते हुए पूछा है कि आखिर हादसे के बाद शासन के स्तर से क्या कदम उठाए गए। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही।

सर्वोच्च न्यायालय की रोड सेफ्टी मॉनिटरिंग कमेटी ने शासन से रिपोर्ट मांगी है। जिसके बाद शासन ने परिवहन विभाग को बिंदुवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही सुझावों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। ताकि, शहर में ऐसे हादसों से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजनी है।

इस दर्दनाक हादसे की जांच हरियाणा का जेपी इंस्टीट्यूट भी कर रहा है। वह बेहद वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है। विशेषज्ञ रिपोर्ट के सामने आने के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। गत बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन की जांच की।

(Visited 177 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In