भूस्खलन का ऐसा खौफनाक मंजर आपने नहीं देखा होगा, बदरीनाथ हाइवे धूल के गुबार के साथ टूटा पहाड़

Share this news

CHAMOLI:  बारिश के बाद पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे कई मार्ग बंद हो रहे हैं। लिहाजा यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बदरीनाथ हाइवे पर भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया है। पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूरा पहाड़ धूल औऱ धुएं के गुबार के साथ टूटकर नीचे आय गया जिससे हाइवे पूरी तरह बंद हो गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे मंगलवार सुबह बजे से बंद पड़ा है। यहां कई जगह भारी मलबा आ रहा है, जिससे बार बार मार्ग बंद हो रहा है। बुधवार को दोपहर 12.30 बजे पातालगंगा लंगसी टनल के पास भयंकर भूस्खलन हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है, सड़क से ऊपर पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटने लगता है और मलबे का बड़ा ढेर सड़क पर आ जाता है। इस दौरान आसपास धूल का गुबार छा जाता है।

पिछले दो दिनों से लगातार भूस्खलन के कारण जगह जगह मार्ग बंद है और वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। इसी वजह से हाइवे पर आज बड़ा हादसा होने से टल गया। हाईवे को खोलने का काम जारी है।

 

(Visited 78 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In