पौड़ी: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोका, तो 7 शराबियों ने पूर्व फौजी पर किया जानलेवा हमला

Share this news

PAURI: पौड़ी जिले के कल्जीखाल ब्लॉक में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से टोकने पर रिटायर्ड फौजी के साथ शराबियों ने मारपीट कर दी। रिटायर्ड फौजी को गंभीर चोटें आई हैं जिसके बाद उसे इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया है। मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 अन्य हिरासत में हैं। 4 अभियुक्त अभी फरार हैं।

मामला कफोलस्यूं पट्टी के चांदनीधार इलाके का है। बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे यहां यात्री शैड में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग शराब पी रहे थे। चिंडालू गांव के रिटायर्ड फौजी विक्रम सिंह ने जब शराबियों को सार्वजनिक स्थान पर मदिरापान से रोका तो वो भड़क गए और फौजी के साथ मारपीट करने लगे। घटना के बाद 7 आरोपी फरार हो गए

मारपीट में घायल विक्रम को जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया जहां से उन्हें देहरादून रेफर किया गया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है जबकि 2 अन्य को हिरासत में लिया गया है। 4 आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि गांव में सार्वजनिक स्थान पर 7 बाहरी लोग शराब पार्टी कर रहे थे जिन्हें एक रिटायर्ड फौजी ने टोका तो नशे में धुत शराबियों ने रिटायर्ड फ़ौजी पर जानलेवा हमला कर उसे लहुलुहान कर डाला, घायल को सर और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं जिसका उपचार देहरादून के निजी अस्पताल में चल रहा है।

 

(Visited 130 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In