पौड़ी: भूस्खलन की चपेट में आया महरगांव का एक घर, तीन लोग मलबे में दबे

PAURI: पौड़ी जिले में भारी बारिश का कहर बरपा है। द्वारीखाल ब्लॉक के महरगांव में एक घर बारिश के बाद मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में एक 4 साल के बच्चे समेत तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। उधर सतपुली गुमखाल मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन का थखतरा बना […]

भारी बारिश के बाद मसूरी रोड पर भूस्खलन, जगह जगह पड़ी दरारें, आवाजाही बंद की गई

DEHRADUN: देहरादून में भारी बारिश का खौफनाक असर दिखने लगा है। बारिश के कारण देहरादून-मसूरी रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही यहां बंद कर दी गई है। झड़ीपानी और पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया है, जबकि कई जगह सड़क पर बड़े बड़े […]

सतपुली: सब्जी ला रहे पिकअप वाहन पर गिरे भारी बोल्डर, बाल-बाल बचे सवार लोग

SATPULI: पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है, इस दौरान हाइवे पर सफर खतरे से खाली नहीं है। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली मल्ली के पास सब्जी के वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिर गए, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए और बड़ी […]

उत्तरकाशी:  यमुना का जलस्तर बढ़ने से स्यानाचट्टी में बनी झील, घरों में घुसा पानी, कस्बा कराया खाली

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले से एक बार फिर से खतरे की आहट नजर आ रही है। यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास मलबा आने से अचानक यमुना नदी का प्रवाह रुक गया। इस वजह से यहां एक कृत्रिम झील बन गई है जिससे नदी का पानी आबादी वाले इलाके में घुस गया है। कई होटल औऱ […]

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, धराली कस्बे में तबाही का खौफनाक मंजर

UTTARKASHI: गंगोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव धराली में खीर गंगा मंगलवार को तबाही लाई। खीरगाड़ के ऊपर बादल फटने से धराली कस्बे में भारी तबाही मची है। बाढ़ के चलते 20 से 25 होटल व होमस्टे तबाह हो गए हैं। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के अनुसार, 10 से 12 मजदूरों के दबे हो सकते […]

कोटद्वार: मैक्स वाहन पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, हादसे में दो लोगों की मौत, 6 घायल

KOTDWAR:  पौड़ी जिले में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के पास सवारी वाहन पर पहाड़ी से बड़े बडे बोल्डर गिर गए जिससे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार किल्बोखाल से […]

पहाड़ से मैदान तक आसमान से बरसी आफत, कई सड़कें बंद, शहरों में जलभराव

DEHRADUN:  उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हो रही है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में 72 घंटे तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के कारण जगह जगह भूस्खलन से मार्ग बंद हो गए हैं। मैदानी क्षेत्रों […]

बड़ी खबर: चमोली में डैम की डायवर्जन साइट पर भारी भूस्खलन, 200 मजदूर कर रहे थे काम

CHAMOLI: चमोली जिले हेलंग में निर्माणाधीन डैम साइट पर शनिवार को बड़ा भूस्खलन हो गया। हेलंग में अलकनंदा के किनारे बन रही विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के डाइवर्जन साइट पर चट्टान टूटकर गिर गई। बताया जा रहा है कि यहां पर करीब 200 मजदूर कार्यरत हैं। भूस्खलन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा […]

केदारनाथ मार्ग पर भीषण भूस्खलन, गौरीकुंड के पास 70 मीटर मार्ग क्षतिग्रस्त, केदारनाथ यात्रा पर तीन दिन तक रोक  

RUDRAPRAYAG: पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। रुद्रप्रयाग मेंभारी बारिश और भूस्खलन के चलते गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच मुनकटिया में पहाड़ी से सड़क पर बोल्डर व मलबा गया। भूस्खलन से केदारनाथ जाने वाले मार्ग का 70 मीटर हिस्सा बह गया है। मार्ग खोलने में 2 से तीन […]

गौरीकुंड के पास भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद,  यात्रा रोकी गई, रुमसी गांव में बादल फटने से बड़ा नुकसान

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड में पहाड़ी दरकने से मलबा-पत्थर आने पर पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित‌ हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूर्ण रूप से  बन्द कर दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात […]

प्रदेशभर में मौसम की मार का  सीएम धामी ने सभी डीएम से लिया अपडेट, 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर जनपदों में बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, चारधाम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा विद्युत, पेयजल एवं मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी […]

देवप्रयाग में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, मलबा और बोल्डर आने कई दुकानों को नुकसान, एक व्यक्ति घायल

DEVPRAYAG:  देवप्रयाग बाजार में पहाड़ दरकने से कई दुकानों और को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वहां मौजूद नहीं था वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी। भूस्खलन का भयावह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल सोमवार दोपहर को देवप्रयाग के बहा बाजार स्थित नृसिंहगाचल पर्वत से […]