Videos457 Videos

उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी, 6 जिलों में हिमपात से खिले स्थानीय व्यवसाइयों के चेहरे, मैदान में ठिठुरन बढ़ी

TEHRI/CHAMOLI/NAINITAL: मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक गुरुवार को भी उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, जौनसार, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में हिमपात के बाद बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बर्फबारी से स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि […]

चकराता में सीजन की पहली बर्फबारी, किसानों के लिए मददगार, पर्यटकों से होगा गुलजार पहाड़

CHAKRATA: उत्तराखंड में मौसम का ड्राइ स्पेल आखिरकार खत्म हुआ है। चकराता समेत कई हिल स्टेशनो पर सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटन व्यवसायियों, किसानों के चहरे खिल गए हैं। चकराता में बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। पहाड़ के कास्तकार और पर्यटन से जुड़े व्यवसायी लंबे समय से […]

देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच एक बार फिर शुरू हुई हवाई सेवा, पिथौरागढ़ से सीएम धामी को लेकर आया 19 सीटर विमान

PITHORAGARH/DEHRADUN :  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देहरादून –पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी 19 सीटर प्लेन में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने […]

पंतनगर कवि सम्मेलन में कविता पढ़ते पढ़ते कवि को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही मौत

PANTNAGAR:  हार्ट अटैक के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उम्र कोई भी हो, हंसते खेलते, नाचते, गाते लोग दिल का दौरा पड़ने से पल भर में मौत के आगोश में समा जाते हैं। उत्तराखंड के पंतनगर से भी ऐसा दुखद दृश्य देखने को मिला जब कवि सम्मेलन के दौरान कविता पाठ करते करते कवि […]

पुलिस मुख्यालय में कांग्रेस और पुलिस के बीच नोंकझोंक, चॉपर उतारने की अनुमति न मिलने पर DGP ऑफिस में धरने पर बैठे कांग्रेस नेता

DEHRADUN:  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उत्तराखंड दौरे पर फिर से अड़ंगा लगा है। दरअसल खड़गे की रैली के लिए कांग्रेस ने पहले परेड ग्राउंड की अनुमति मांगी थी जो नही मिली, जिसके बाद कार्यक्रम को बन्नू स्कूल शिफ्ट करना पड़ा। अब खड़गे के चॉपर को पुलिस लाइन में उतारने की अनुमति नहीं […]

विकसित उत्तराखंड की झलक दिखाती सूचना विभाग की झांकी को पहला प्रथम पुरस्कार

DEHRADUN: गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गई जिसमें सूचना विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला है। यह पुरस्कार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु ने प्रदान किया। जिसे महानिदेशक सूचना बंशीधर […]

मसूरी पहुंचे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पत्नी अंजलि और बेटी सारा छुट्टियां बिताने आए

MUSSOORIE/DEHRADUN: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने देवभूमि का रुख किया है। सचिन परिवार के साथ वक्त बिताने मसूरी पहुंचे हैं। मंगलवार दोपहर को सचिन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां से वे मसूरी के लिए रवाना हुए। उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा सोमवार को […]

500 साल बाद अवध में विराजे हैं श्री राम, भारत का कण कण रामभक्ति में रम गया

AYODHYA: 500  वर्षों के लंबे संघर्ष और इंतजार के बाद आखिरकार अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं। दोपहर 12 बजकर 5 मिनट परर शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पूरा किया गया। इस दौरान संपीर्ण भारतवर्ष राम के रंग में रंगा नजर आया। अयोध्या नगरी में चारों […]

सविता कंसवाल को मरणोपरांत राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, छलक उठी डेयरडेविल बेटी के माता पिता की आंखें

NEW DELHI: एडवेंचर खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करनेवाली उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 दिया गया। सविता के पिताजी राधेश्याम कंसवाल ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस वक्त सविता के पिताजी को सम्मानित कर रही थी,तभी वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। […]

मंत्री पर गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक के बदले सुर, अपने व्यवहार पर खेद जताया  

DEHRADUN: मंगलवार को मंत्री के आवास पर धरना, मंत्री पर जातिगत टिप्पणी का आरोप और फिर शाम को मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद विधायक-मंत्री प्रकरण में पुरोला विधायक के सुर बदल गए हैं। विधायक दुर्गेश्वर लाल आर्य ने वन मंत्री सुबोध उनियाल को पिता तुल्य बताते हुए अपने व्यवहार पर खेद जताया […]

मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ उनके आवास पर धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, लगाया ये गंभीर आरोप

DEHRADUN: पुरोला से भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल आर्या फिर एक बार तल्ख तेवरों केसाथ सरकार पर हमलावर हैं। इस बार दुर्गेश्वर लाल ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके आवास के बाहर धरना दिया है। दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि वन मंत्री ने उनके लिए अपमानजनक जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया […]

देहरादून :  4 दुकानों में भीषण आग लगने से बड़ा नुकसान, शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है वजह

DEHRADUN: देहरादून के दिलाराम चौक के पास बनी मार्केट में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग 4 और दुकानों में फैल गई जिससे अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू […]