Videos489 Videos

यूपी के बाद उत्तराखंड में ढाबा,होटल, रेहड़ी, फल वालों को दुकान पर लिखना होगा अपना नाम और नंबर, आदेश जारी

HARIDWAR: उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ रूट पर खाने पीने के सामान बेचने वालों, होटल, ढाबों, फल विक्रेता आदि को रेट लिस्ट के साथ अपना नाम और पहचान लिखनी होगी। इसी आधार पर दुकानदारों का वेरिफिकेशन किया जाएगा। हरिद्वार पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिकों को कांवड़ यात्रा मार्ग […]

पति को डराने के लिए हैवान बनी महिला, अपने बच्चे से की क्रूरता की हदें पार, बुरी तरह पीटा, छाती पर काटा

HARIDWAR:  सोशल मीडिया पर हरिद्वार के झबरेडा इलाके का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला अपने बच्चे के साथ क्रूरता की सारी हदें पार करते दिख रही है। सोशल मीडिया पर लोग महिला को तरह तरह की बातें लिख रहे हैं। अब इस मामले पर हरिद्वार पुलिस का बयान आया है। पुलिस […]

सीएम के आश्वासन के बाद दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का विरोध कर रहे तीर्थपुरोहितों का धरना स्थगित

RUDRAPRAYAG: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर बढ़े बवाल ने नया मोड़ ले लिया है। केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद मंदिर के विरोध में अपना धरना स्थगित कर दिया है। हालांकि तीर्थपुरोहितों का साफ कहना है कि अगर ट्रस्टच ने फिर भी जबरदस्ती की तो वे कोर्ट […]

निर्माण से पहले विवादों में घिरा दिल्ली का केदारनाथ मंदिर, तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RUDRAPRAYAG: दिल्ली में केदारनाथ धाम मंदिर निर्माण को लेकर उत्तराखंड के चारधाम तीर्थपुरोहितों का तीखा विरोध शुरू हो गया है। चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत का कहना है कि इस तरह से धाम के नाम पर मंदिरों की स्थापना करने से उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध धार्मों की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। […]

बदरीनाथ हाइवे पर जान जोखिम में डालकर निकाले गए 1500 यात्री, दोपहिया वाहनों की आवाजाही शुरू

CHAMOLI:  जोशीमठ  के नजदीक भूस्खलन के कारण बंद हुआ बदरीनाथ हाइवे 4 दिन बाद दोपहिया वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि अभी इस मार्ग से वाहनों को गुजारने में खतरा बना हुआ है। इससे पहले पैदल आवाजाही करने वाले 1500 यात्रियों को सेना एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया है। गोविंदघाट […]

भूस्खलन का ऐसा खौफनाक मंजर आपने नहीं देखा होगा, बदरीनाथ हाइवे धूल के गुबार के साथ टूटा पहाड़

CHAMOLI:  बारिश के बाद पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे कई मार्ग बंद हो रहे हैं। लिहाजा यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बदरीनाथ हाइवे पर भूस्खलन का खौफनाक वीडियो सामने आया है। पातालगंगा लंगसी टनल के पास दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूरा पहाड़ धूल औऱ धुएं के गुबार […]

चंपावत: बनबसा जलभराव में फंसे लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू, नदी के वेग से बेलखेत का झूला पुल बहा, ग्रामीणों का संपर्क कटा

CHAMPAWAT: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में जिलों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्तव्यस्त है। चंपावत जिले में मानसून ने खतरे का ट्रेलर दिखाया है। यहां भारी बारिश के कारण क्वारला नदी पर बना झूला पुल बह गय जिससे 5 हजार लोगों का संपर्क कट गया है। जबकि तराई वाले […]

अदम्य साहस और शौर्य के लिए उत्तराखंड के जाबांज कमांडो को मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने प्रदान किए सैन्य अलंकरण

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024  में राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र तथा 27 शौर्य चक्र प्रदान किए। 10 में सात कीर्ति चक्र और 27 में सात शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान […]

भारी बारिश का कहर, उत्तरकाशी में उफनती नदी में फंसे कांवड़ियों को SDRF ने बचाया, चंपावत में हाइवे बंद होने से फंसे 300 यात्री

UTTARKASHI: गढ़वाल से कुमाऊं तक मानसून रौद्र रूप दिखा रहा है। जगह जगह जलभराव, भूस्खलन औऱ नदी नालों के उफान पर रहने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बार बार मलबा आने से यात्रा बाधित हो रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के निकट चीड़वासा स्थित […]

बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद, गुच्चूपानी में फंसे 10 लोगों का ऐसे हुआ रेस्क्यू

Chamoli/Dehradun: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानसून कहर बरपा रहा है। कुमाऊं में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त है। गढ़वाल के सभी जिलों में भी भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लामबगड़ नाला उफान पर आने के बाद बद्रीनाथ हाइवे बंद हो चुका है। देहरादून […]

भारी बारिश से कुमाऊं में जन जीवन अस्त व्यस्त, पिथौरागढ़ में भूस्खलन, रुद्रप्रयाग में बादल फटा, चारधाम यात्रा प्रभावित

NAINITAL/DEHRADUN:  उत्तराखंड के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश का असर दिखने लगा है। भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने से गढ़वाल से कुमाऊं तक आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में बादल फटने की […]

पैतृक घाट पर शहीद भूपेंद्र नेगी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

DEHRADUN:   लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के जवान भूपेंद्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। मंगलवार सुबह शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचा जहां उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। कैबिनेट मंत्री धन […]