उत्तराखंड खबर

3207 Videos

हास्य कलाकार घनानंद का राजकीय सम्मान के साथ हरिद्वार में किया गया अंतिम संस्कार

HARIDWAR:  प्रसिद्ध हास्य कलाकार घनानंद उर्फ घन्ना भाई का बुधवार को हरिद्वार में खड़खड़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया गया। इस मौके पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व कला- संस्कृति क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां मौजूद थीं। आजीवन लोक कला , संस्कृति […]

माणा एवलांच से बचाए गए 4 श्रमिकों की मौत, कुल 50 श्रमिकों का रेस्क्यू, 5 की तलाश जारी

MANA/CHAMOLI:  माणा में आए एवलॉन्च के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया है जिनमें से गंभीर रूप से घायल 4 श्रमिकों ने दम तोड़ दिया है। अभी भी 5 श्रमिकों की तलाश की जा रही है। पीआरओ रक्षा देहरादून लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव के मुताबिक सेना […]

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर सुनी लोगों की समस्याएं,  समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कारर्वाई के निर्देश

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने औऱ शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनमानस की है। जन […]

रुद्रपुर के ग्रामीणों का आरोप,  फर्जी तरीके से गौचर भूमि को पिटकुल को देने की साजिश रची, उग्र आंदोलन की चेतावनी

DEHRADUN/RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के रुद्रपुर गांव की गौचर भूमि को जबरन पिटकुल को दिए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पिछले दिनों प्रशासन की जोर जबरदस्ती और अन्याय के खिलाफ ग्रामीण लामबद्ध हैं। इसी मुद्दे पर ग्रामीणों ने स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज रावत के साथ देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया […]

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का चस्का, बच्ची चिल्लाती रही मम्मी मम्मी और भागीरथी नदी में बह गई महिला

UTTARKASHI:  रील बनाने के चक्कर में जरा सी चूक आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। उत्तरकाशी घूमने आई नेपाल मूल की एक महिला मर्णिका घाट में रील्स बनाने के चक्कर में भागीरथी नदी में बह गई। बताया जा रहा है कि रील बनाते समय युवती का पैर फिसला और युवती नदी की तेज धार […]

विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, हर हर महादेव से गूंजी केदारघाटी

KEDARNATH :  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री […]

महिला मंगल दलों, युवा मंगल दलों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, प्रोत्साहन राशि भी 1 हजार रुपए बढ़ाई गई

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्य सेवक संवाद के तहत प्रदेशभर से आए युवक एवं महिला मंगल दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मंगल दलों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि 04 हजार रूपये से बढ़ाकर 05 […]

उत्तराखंड के 11 हजार से ज्यादा गांवों में जाएंगे कृषि वैज्ञानिक, किसानों को देंगे खेती-बागवानी की जानकारी

HARIDWAR: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में विकसित कृषि संकल्प अभियान  की शुरुआत करते हुए कहा कि, अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिक और अधिकारी राज्य के 95 विकासखंडों, 670 न्याय पंचायतों और 11440 गाँवों में किसानों से संवाद करेंगे। गुरुवार को गुनियाल गांव से इस अभियान की शुरुआत करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले सीएम धामी, साइबर एक्सीलेंस सेंटर के लिए केंद्र से 63.60 करोड़ रुपए की मांग

NEW DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर राज्य के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती चुनौतियों के दृष्टिगत केंद्रीय गृह मंत्री से देहरादून में “साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” की स्थापना के लिए […]

दो-दो शादी करके फंसे BJP के पूर्व विधायक सुरेश राठौर, पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित, क्या राठौर पर लागू होगा यूसीसी?

DEHRADUN:  उत्तराखंड भाजपा ने ज्वालापुर से पूर्व विधायक सुरेश राठौर को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। कुछ दिन पहले भाजपा ने पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ को नोटिस जारी किया था, जिसमें उनके आचरण और पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोपों पर उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा गया था। संतोषजनक […]

पीएम से मुलाकात में सीएम धामी ने रेल प्रोजेक्ट में तेजी लाने का मांगा सहयोग,  नंदा राजजात में प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित

NEW DELHI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को कार्तिक स्वामी मंदिर के प्रतिरूप और आदि कैलाश यात्रा पर कॉफ़ीटेबिल बुक के साथ ही उत्तराखण्ड के उत्पाद कनार ( धारचूला) का घी , […]

बदरीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटी सेना की बस, जवानों को आई हल्की चोटें

CHAMOLI:  चमोली जिले में बुधवार सुबह सड़क हादसा हो गया, जिसमें सेना के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। बदरीनाथ हाईवे पर सोनला के पास आर्मी के जवानों को ले जा रही बस पलट पहाड़ी से टकराने के बाद पलट गई। दुर्घटना में जवानों को हल्की चोटें आई हैं, सभी जवान सुरक्षित हैं […]