सूफी सिंगर कैलाश खेर ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन,  प्रशासन की तारीफ, भक्तों के साथ बोले जै जै केदारा

Share this news

KEDARNATH:  मशहूर सूफी सिंगर और शिव भक्त कैलाश खेर आज बाबा केदारनाथ के दर्शन केलिए केदारपुरी पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और धाम की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की। धाम पहुंचने पर केदार सभा के सदस्यों व मंदिर समिति के सदस्य विनीत चन्द्र पोस्ती ने उनका स्वागत किया।

मंदिर के दिव्य वातावरण और हिमालय की वादियों के बीच भक्ति में सराबोर नजर आए कैलाश खैर ने केदारपुरी में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को देखकर राज्य सरकार की सराहना की। उन्होंने प्रतिकूल मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद धरातल पर डटे सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों के जज्बे को सलाम किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली देवतुल्य है, जिसके कारण तीर्थयात्री सुगमता से दर्शन कर पा रहे हैं।

कैलाश खैर ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सनातन का बेड़ा उठाया है। उनके नेतृत्व में हमारे तीर्थ स्थलों व पीठों का पुनरुद्धार और पुनरुत्थान हो रहा है। उन्होंने कहा आज जन-जन में महादेव का जागरण हो रहा है।

इस दौरान कैलाश खेर ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों ,पुलिस प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यहां सभी का व्यवहार भी देवतुल्य है। केदारनाथ जैसे कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सभी लोग सजग होकर डटे हुए हैं। बाबा केदार के दरबार में हर पल पूरे विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थनाएँ हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने हर हर शिव शंभी जै जै केदारा भजन भी गुनगुनाया

(Visited 18 times, 18 visits today)

You Might Be Interested In