उत्तराखंड खबर

3527 Videos

भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम, भारत के हमले से पाकिस्तान को पहुंचा बड़ा नुकसान, भारत ने खोली पाक के झूठ की पोल

DEHRADUN:  भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। लेकिन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारत के तगड़े प्रहार से पाकिस्तान ने हाथ खड़े कर दिए। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर भारतीय पक्ष से बात करते हुए सीजफायर की गुजारिश की जिसे भारत ने भी मान […]

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी पहुंचे अल्मोड़ा के पैतृक गांव

Almora:भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ बुधवार को अपने गांव ल्वाली अल्मोड़ा पहुंचे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। महेंद्र सिंह धोनी व उनकी पत्नी ने गांव में मंदिरों में ईष्ट देव की पूजा अर्चना की। आज दोपहर करीब 11 बजे महेंद्र सिंह धोनी […]

भारतीय सेना का जवान श्रवण चौहान लद्दाख में शहीद, उत्तरकाशी के रहने वाले थे श्रवण

UTTARKASHI:  उत्तराखंड का एक औऱ जवान देशसेवा का कर्तव्य निभाते हुए लद्दाख में शहीद हो गया है। उत्तरकाशी के सरनौल गांव के रहने वाले जवान श्रवण चौहान लेह लद्दाख सीमा पर तैनात थे। ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनको बचाया नहीं जा सका। श्रवण के निधन […]

भारतीय सेना का मेजर हर की पौड़ी पर स्नान के बाद रहस्यमयी तरीके से गायब, तलाश में जुटी पुलिस

HARIDWAR: हरिद्वार से भारतीय सेना के मेजर के संदिग्ध हालत में गायब होने का मामला सामने आया है।  बताया जा रहा है कि मेजर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार को हरिद्वार घूमने आया था,  लेकिन हरकी पैड़ी पर स्नान करने के बाद से ही गायब हो गया था। फिलहाल मामले में पुलिस सीसीटीवी खंगालते हुए […]

भारतीय सेना में शामिल हुए 419 जांबाज कैडेट, श्रीलंका के आर्मी चीफ ने ली IMA पासिंग आउट परेड  की सलामी

DEHRADUN:  तन, मन और जीवन देश को समर्पित करने की शपथ के साथ  अंतिम पंग पार करते ही 419 जेंटलमैन कैडेट भारतीया सेना में अफसर बन गए। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून की पासिंग आउट परेड में 9 मित्र देशों के 32 कैडेट भी पास आउट हुए। भव्य पासिंग आउट परेड में श्रीलंका के सेना […]

भारी बर्फबारी में फंस गए पर्यटकों के वाहन, एसडीआरएफ ने 25 लोगों को सुरक्षित निकाला

CHAKRATA : पहाड़ों पर बर्फबारी जहां पर्यटको के चेहरों पर खुशी लाई है वहीं कई जगह वाहनोंके फंसने के कारण दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। चकर्ता त्यूणी मोटर मार्ग पर कई वाहन भारी बर्फ में फंस गए जिससे 25 लोगों की जान खतरे में आ गई। सूचवना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ […]

भारी बारिश का अलर्ट: इन जिलों में कल भी बंद रहेंगे स्कूल

Dehradun: उत्तराखंड में हो रही कहीं- कहीं लगातार बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त है। जगह जगह पानी भरने,नदी नालों में उफान, भूस्खलन से रास्ते बंद होने से आमजीवन ठप से हो गया है। ऐसे में स्कूलों को खोलना भी खतरे से खाली नहीं है। इसे देखते हुए चमोली जिले में अगले 2 दिन स्कूल […]

भारी बारिश का कहर, उत्तरकाशी में उफनती नदी में फंसे कांवड़ियों को SDRF ने बचाया, चंपावत में हाइवे बंद होने से फंसे 300 यात्री

UTTARKASHI: गढ़वाल से कुमाऊं तक मानसून रौद्र रूप दिखा रहा है। जगह जगह जलभराव, भूस्खलन औऱ नदी नालों के उफान पर रहने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बार बार मलबा आने से यात्रा बाधित हो रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के निकट चीड़वासा स्थित […]

भारी बारिश की चेतावनी, तीन दिन के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा, इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

DEHRADUN: मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के कई जिलों में स्कूलों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। वहीं रुदप्रयाग जिला प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए अगले तीन दिनो तक केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, […]

भारी बारिश के बाद केदारनाथ पैदल मार्ग का 15 मीटर हिस्सा वाशआउट, वैकल्पिक मार्ग से निकाले गए यात्री

RUDRAPRAYAG:  केदारघाटी में हो रही बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग को नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को हुई बारिश और भूस्खलन के बाद गौरीकुंड से आगे चीरबासा के पास 15 मीटर मार्ग वाशआउट हो गया है। इस कारण वहां फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित तरीके से वैकल्पिक मार्ग तैयार कर रास्ते को  पार करवाया जा रहा […]

भारी बारिश के बाद मसूरी रोड पर भूस्खलन, जगह जगह पड़ी दरारें, आवाजाही बंद की गई

DEHRADUN: देहरादून में भारी बारिश का खौफनाक असर दिखने लगा है। बारिश के कारण देहरादून-मसूरी रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही यहां बंद कर दी गई है। झड़ीपानी और पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया है, जबकि कई जगह सड़क पर बड़े बड़े […]

भारी बारिश के बीच छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़ा युवा सैलाब, राहुल गांधी बोले पेपरलीक करोड़ों छात्रों से खिलवाड़

DEHRADUN:  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देहरादून में युवाओं के बीच पहुंचकर छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवाद किया। भारी बारिश के बावजूद राहुल को सुनने हजारों युवाओं की भीड़ उमड़ी, पंडाल खचाखच भरे नजर आए। इस दौरान राहुल गांधी ने पेपर लीक से छात्र छात्राओं के जिवन […]