भारी बारिश के बाद मसूरी रोड पर भूस्खलन, जगह जगह पड़ी दरारें, आवाजाही बंद की गई

Share this news

DEHRADUN: देहरादून में भारी बारिश का खौफनाक असर दिखने लगा है। बारिश के कारण देहरादून-मसूरी रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते वाहनों की आवाजाही यहां बंद कर दी गई है। झड़ीपानी और पानी वाले बैंड के पास भूस्खलन से मलबा सड़क पर आ गया है, जबकि कई जगह सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे और दरारें पड़ गई हैं। एहतियातन इस मार्ग को आवाजाही के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

उत्तराखंड में जारी रेड अलर्ट के बीच लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क में बड़ी दरारें आने के कारण प्रशासन ने एहतियातन मसूरी-देहरादून मार्ग को अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया है। यहां कई जगह सड़क पर बड़े गड्ढे भी बन गए हैं। मार्ग बंद होने से दोनों शहरों के बीच यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।   प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क की स्थिति सुरक्षित होने और आवश्यक मरम्मत कार्य पूरा होने तक किसी भी प्रकार के यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

इसके अलावा देहरादून के मालदेवता क्षेत्र में रविवार को भीषण बारिश और भूस्खलन से मालदेवता-सिल्ला मोटर मार्ग बंद हो गया है। मार्ग बंद होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

 

(Visited 40 times, 2 visits today)

You Might Be Interested In