टिहरी255 Videos

टिहरी: 13 दिन से लापता 14 वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी,  पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

TEHRI:  टिहरी के कांडीखाल क्षेत्र की 14 वर्षीय बालिका का संदिग्ध अवस्था में  शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। बालिका 20 अप्रैल से घर से लापता चल रही थी। बालिका का शव कांडीखाल से 3 किलोमीटर दूर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे, खाई से बरामद किया गया है। पुलिस ने प्रथमदृष्ट्या इसे […]

टीवी पर पहली बार, पहाड़ की तकदीर बदलने वाले महत्वाकांक्षी रेलवे प्रोजेक्ट की ग्राउंड जीरो से रिपोर्टिंग, देवभूमि डायलॉग पर

DEHRADUN: टीवी इतिहास में पहली बार देवभूमि डायलॉग पहुंचा ग्राउंड जीरो पर। एक ऐसे प्रोजेक्ट की कवरेज के लिए, जो सामाजिक, आर्थिक और सामरिक दृष्टि से भारत का सबसे अहम प्रोजेक्ट है। ये प्रोजेक्ट पहाड़ की नई उम्मीद बनेगा, रिवर्स पलायन को बढ़ावा देगा। आर्थिक तरक्की के द्वार खोलेगा और चारधाम यात्रा को सुलभ और […]

उत्तराखंड बोर्ड-10वीं, 12वीं के नतीजे: हाईस्कूल में कमल -जतिन, इंटर में अनुष्का राणा बनीं टॉपर, 90.77% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट 

RAMNAGAR:  विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं औऱ 12वी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी 10वीं और 12वी की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान व हल्द्वानी के जतिन जोशी ने उत्तराखंड टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में देहरादून की छात्रा अनुष्का […]

14.49 किमी भारत की सबसे लंबी रेलवे सुरंग हुई आर-पार, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट में मिली बड़ी सफलता

DEVPRAYAG:  ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर भारतीय रेलवे ने बड़ा इतिहास रचा है। देवप्रयाग के सौड़ से जनासू के बीच 14.49 किमी की देश की सबसे लंबी रेलवे टनल का सफलता से ब्रेक थ्रू पूरा हुआ है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। 125 किलोमीटर लंबे […]

सेब, कीवी, मोटे अनाज व ड्रैगन फ्रूट की खेती पर मिलेगी 80% तक सब्सिडी, कैबिनेट का बड़ा फैसला

DEHRADUN:  उत्तराखंड में सेब, कीवी, मोटे अनाज और ड्रैगन फ्रूट की खेती करने पर प्रदेश सरकार 80 फीसदी तक सब्सिडी देगी। राज्य में बाजार की मांग पर आधारित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश मंत्रिमंडल ने कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इसके तहत उत्तराखंड की कीवी नीति के प्रस्ताव को भी कैबिनेट […]

बगवान के पास अलकनंदा में समाई थार,  एक ही परिवार के 4 लोग लापता, एक महिला का रेस्क्यू

DEVPRAYAG: शनिवार सुबह बद्रीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बगवान के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन नें पांच लोग सवार थे। कार सवार एक महिला किसी तरह कार के ऊपर  चढ़ गई जिसका सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी चार लोग लापता हैं, […]

गर्मी के साथ साथ आम आदमी को सताएगी महंगी बिजली, उत्तराखंड में इतने बढ़ गए बिजली के दाम

DEHRADUN:   उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं पर गर्मी के साथ साथ महंगे बिल की मार पड़ने वाली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने घऱेलू और कमर्शियल कनेक्शन के लिए बिजली की प्रति यूनिट दरों में 5.62 फीसदी तक इजाफा किया है। इससे प्रदेश के करीब 27 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगेगा। राहत की […]

सांसद बलूनी ने किया ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन के कार्यों का निरीक्षण

Srinagar: गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने निर्माणाधीन ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन परियोजना का निरीक्षण किया साथ ही इस रेल लाइन के लिए बन रही कई टनलों का भ्रमण भी किया। बलूनी ने परियोजना के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर एवं इंजीनियरों से प्रोजेक्ट के बारे चर्चा की । बलूनी ने कहा कि यह बहुउद्देशीय महायोजना आने वाले समय […]

मुस्लिम नाम नहीं, गढ़वाल के राजपूतों की जागीर थी मियांवाला , वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं का आलेख

DEHRADUN: उत्तराखंड सरकार ने हाल में ही प्रदेश के 4 जिलों में 15 स्थानों के नाम परिवर्तित किए हैं। इनमें मुस्लिम नाम वाली जगहों को हिंदू देवताओं,राजाओं, महापुरुषों के नाम पर कर दिया गया है। देहरादून के मियांवाला का नाम बदलने पर कई लोग ये तर्क दे रहे है कि अच्छा हुआ मुस्लिम पहचान वाला […]

लंबे इंतजार के बाद 20 दायित्वधारियों की सूची जारी, कर्नल कोठियाल, ऐश्वर्या रावत, सायरा बानो को मिली खुशखबरी

DEHRADUN: लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने भाजपा के 20 नेताओं को खुशखबरी दी है। सरकार ने 20 दायित्वधारियों की सूची जारी की है। जिनको दायित्व मिला है उनमें कर्नल अजय कोठियाल, शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत, तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़न वाली सायरा बानो भी शामिल हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर […]

चंबा-कोटी कलोनी मार्ग पर खाई में गिरी ऑल्टो कार, दो शिक्षकों समेत तीन की मौत

TEHRI:  सोमवार को टिहरी में बड़े सड़क हादसे की खबर आई है। चंबा कोटी कलोनी मार्ग पर बागबाटा के नजदीक एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो शिक्षक भी शामिल हैं। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक देर शाम एक आल्टो कार […]

संगठन पर्व के तहत उत्तराखंड भाजपा ने चुने 18 जिला अध्यक्ष, कई को बदला , कुछ रिपीट

DEHRADUN: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन पर्व के तहत 18 जिलाध्यक्षों की तैनाती कर दी है। हालांकि रानीखेत में अभी जिला अध्यक्ष नहीं बनाए गया है। संगठन के लिहाज से जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर सबकी नजरें टिकी थी। माना जा रहा है कि पार्टी जल्द ही होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला ले […]