हरिद्वार276 Videos

UKPSC में भी 2018 से चल रहा है पेपर लीक का खेल! पटवारी परीक्षा के बाद जेई, एई और प्रवक्ता भर्ती में पेपर लीक की खबर

DEHRADUN:  उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होना जैसे नियति सी बन गई है। लाख कोशिश कर लो ये लीकेज ठीक नहीं हो पा रहा। अधीनस्थ सेवा आयोग पीपेर लीक को लेकर विवादों में आया तो आयोग की परीक्षाऐं छीनकर लोकसेवा आयोग को परीक्षाएं कराने का जिम्मा दिया गया। लेकिन यूकेपीएससी भी अब पेपर […]

पटवारी भर्ती पेपर लीक मामला: UKPSC कर्मचारी ने पत्नी के साथ ₹ 22.5 लाख में लीक किया पेपर,  4 आरोपी गिरफ्तार

DEHRADUN/HARIDWAR: पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली की शिकायतों के बाद परीक्षाओं को कराने का जिम्मा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को सौंपा गया था। दावे किए गए थे कि अब परीक्षाएं साफ सुथरी और पारदर्शी होंगी, लेकिन लगता है यहां भी किसी हाकम सिंह गैंग […]

क्या फिर से युवाओं के सपने होंगे चकनाचूर?, अब पटवारी परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर से हड़कंप

DEHRADUN: क्या उत्तराखंड के युवाओं से फिर धोखा हुआ है? क्या सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए युवाओं को एक बार फिर झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 3 दिन पहले हुई पटवारी व लेखपाल भर्ती  की परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो पारदर्शिता और सुरक्षा के […]

धाकड़ क्रिकेटर ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, डिवाडर से टकराकर पलटी ऋषभ की कार, आग लगी

Roorkee: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दिल्ली से रुड़की आते वक्त उनकी BMW कार डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे में ऋषभ को काफी चोटें आई हैं। नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ऋषभ को मैक्स […]

सरकारी नौकरी के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी, स्पेशल 26 की तर्ज पर देते थे सरकारी नौकरियों के फर्जी नियुक्ति पत्र, 4 अरेस्ट

HARIDWAR: आपने फिल्म स्पेशल-26 तो देखी होगी। फिल्म में दिखाया गया था किस तरह फेक सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों का स्वांग रचा जाता था और लूट को अंजाम दिया जाता था। किसी को शक न हो इसलिए हुलिया और हालात भी एकदम सरकारी अफसरों जैसा बनाया जाता था। ठीक इसी तर्ज पर उत्तराखंड के […]

युवा हो जाएं तैयार, UKPSC नए साल में कराएगा ये 32 परीक्षाएं, 5700 नए पद भी शामिल

Dehradun: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नए साल में एक के बाद एक 32 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने 32 परीक्षाओं के लिए कलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में आयोग 5700 पदों पर नई भर्तियां भी निकालेगा। अभ्यर्थियों की सुविधार्थ […]

गंगा में डुबकी लगवाओ, पुण्य कमाओ, युवा ने ढूंढा स्वरोजगार का अनोखा तरीका, वायरल हुआ वीडियो

Web Desk:  देश में कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तराखंड में भी ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में बहुत से लोग गंगा में नहाने का साहस नहीं दिखा पाते। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। अगर आप कड़ाके की सर्दी में गंगा स्नान का […]

RSS नेता विनोद आर्य ने पहले ड्राइवर से दुष्कर्म की कोशिश की, फिर जान से मारने की धमकी, क्या ड्राइवर को विनोद आर्य के राज पता थे?

HARIDWAR: अंकिता हत्याकांड में जेल में बंद मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पर गंभीर आरोप लगे हैं। विनोद आर्य के ड्राइवर रोहन कांबोज ने विनोद पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ड्राइवर का कहना है कि उस पर विनोद आर्य ने जानलेवा हमला भी कराया। अंकिता […]

कल कमर्शियल वाहनों का चक्काजाम, देहरादून समेत बड़े शहरों में थमे रहेंगे पहिए, परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट की स्थिति

DEHRADUN: उत्तराखंड परिवहन महासंघ के आवाह्न पर हरिद्वार जिले की करीब 45 विभिन्न कमर्शियल वाहनों की यूनियन और इनसे जुड़े करीब 20 हजार कमर्शियल वाहनों का 29 नवम्बर मंगलवार को चक्का जाम रहेगा। गाड़ियों के ऑटोमेटेड फिटनेस स्टेशन के विरोध और 10 साल पुराने वाहनों को सड़क से बाहर करने के निर्णय के बाद कोई […]

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से धूंधूं कर जला डंपर, चालक की मौत, क्लीनर घायल

Roorkee : रुड़की में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक डंपर बुरी तरह जल गया जिसके चालक की झुलसने से मौत हो गई। डंपर का क्लीनर भी बुरी तरह झुलसकर घायल है। ( driver killed after Dumper burnt hit by high tension line) दमकल की टीम के मौके पर जाकर किसी तरह से […]

FRO मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों की UKPSC से मांग, एग्जाम डेट में हो फेरबदल

Dehradun: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के तहत वन क्षेत्राधिकारी मुख्य परीक्षा (FRO) परीक्षा और SSC की संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा की तिथियों में टकराव से अभ्यर्थियों में असमंजस है। इसके लिए उत्तराखंड के अभ्यर्थियों ने FRO मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव के लिए UKPSC अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि FRO […]

राज्य स्थापना दिवस पर भूख हड़ताल पर बैठे LT के चयनित अभ्यर्थी, सरकार से की शीघ्र नियुक्ति देने की मांग

Uttarakhand: एक तरफ राज्यभर मे स्थापना दिवस की धूम रही तो दूसरी तरफ इस दिन भी युवाओं को भूख हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा। एलटी भर्ती 2020 में चयनित अभ्यर्थियों को अब तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है, इसके लिए स्थापना दिवस पर चयनित अभ्यर्थियों ने सभी जिलों में एक दिवसीय भूख हड़ताल की। […]