रुद्रप्रयाग326 Videos

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी, दो चरणों में 10 जुलाई, 15 जुलाई को होगा मतदान, 19 जुलाई को आएंगे नतीजे

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लंबे समय से टलते आ रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की आखिरकार घोषणा हो गई है। हरिद्वार जिले को छोड़कर प्रदेश के अन्य 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में कराए जाएंगे। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई, जबकि दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। मतगणना का कार्य एवं […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आरक्षण रोस्टर को लेकर सुनाया फैसला

DEHRADUN:   उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी कर रह प्रत्याशियों, प्रशासन और सरकार को बडा झटका लगा है। नैनीताल हाईकोर्ट से चुनावों पर रोक लगा दी है। आरक्षण नोटिफिकेशन के मसले पर हाईकोर्ट ने यह फैसला लिया है। हाईकोर्ट ने यह टिप्पणी भी की है कि आगे किसी भी तरह की चुनावी कार्रवाई नहीं […]

थार के बाद अब गोल्फ कार्ट्स पहुंची केदारनाथ, बुजुर्ग, दिव्यांग श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

KEDARNATH:   थार वाहन के बाद अब दो गोल्फ कार केदारनाथ पहुंची हैं। बीमार, दिव्यांग या बुजुर्ग श्रद्धालु इन गोल्फ कार्ट की मदद से केदारनाथ हेलीपैड से मंदिर परिसर में आ जा सकेंगे। शनिवार को वायुसेना का चिनूक हेलिकॉप्टर दो गोल्फ कार लेकर केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ धाम में गोल्फ कार का स्वागत किया गया। इससे […]

दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर भड़के शंकराचार्य, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले, क्या वहां भी घोटाला करोगे?

DEHRADUN:  दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तीर्थपुरोहितों के विरोध के बाद अब मंदिर के खिलाफ अब ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य भी कूद गए हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस पर तीखी नाराजगी जताते हुए कहा है कि केदारनाथ द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है, इसकी महत्ता के साथ कोई […]

दुकानदार की बेटी बनेगी IAS , चमोली की मुद्रा ने हासिल की 53वीं रैंक, सिविल सेवा परीक्षा में पहाड़ की बेटियों का परचम

National Desk:  संघ लोकसेवा आयोग 2022 की परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। नतीजों में उत्तराखंड की बेटियों ने भी अपना डंका बजाया है। चमोली के कर्णप्रयाग निवासी मुद्रा गैरोला ने 53वीं रैंक हासिल की है जबकि बागेश्वर की कल्पना पांडे ने 102वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा करीब आधा दर्ज अन्य बेटियों […]

दुखद खबर:  जम्मू कश्मीर में कर्तव्यपथ पर कुर्बान हुआ सैन्यधाम का लाल, रुद्रप्रयाग के प्रमोद डबराल शहीद

RUDRAPRAYAG:    उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। जम्मू कश्मीर में कर्तव्य निर्वहन करते हुए रुद्रप्रयाग निवासी भारतीय सेना के जवान प्रमोद डबराल शहीद हो गए। रूद्रप्रयाग जिले के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले प्रमोद तंगधार सेक्टर में तैनात थे। प्रमोद की शहादत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के मुताबिक 12 सितंबर […]

दुखद: कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, उत्तराखंड के 5 जवान शहीद

DEHRADUN:   जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया जिससे 5 जवान शहीद हो गए। मातृभूमि पर कुर्बान हुए पांचों जांबाज सैन्यधाम उत्तराखंड के रहने वाले हैं। इस खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए शहीदों […]

देवभूमि उत्तराखंड के संस्कारों से ओतप्रोत हुई ब्राजील की फर्नांडा, नंगे पैरों से की शीतकालीन चारधाम यात्रा

CHAMOLI: देवभूमि उत्तराखंड के देवत्व, आध्यात्मिक शक्ति का ब्राजील की फर्नांडा पर ऐसा असर हुआ कि वह नंगे पैर साड़ी में चारोंधामों की शीतकालीन यात्रा पर निकल पड़ी। चारधामों के शीतकालीन पूजा स्थलों के महत्व पर भी फर्नांडा ने स्थानीय लोगों, पंडा पुजारियों से भी जानकारी हासिल की और एक अलग अहसास किया। ब्राजील की […]

देहरादून पहुंचे पांचों शहीदों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

DEHRADUN: जम्मू कश्मीर के कठुआ आतंकी हमले में शहीद उत्तराखंड के पांचों जवानों के पार्थिव शरीर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम दिग्गजों ने बलिदानियों को भावभीनि श्रद्धांजलि अर्पित की। एयरपोर्ट से शहीदों के पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास स्थान भेजे जा रहे हैं। बता दें कि 8 […]

दो दिन पहले ही मिल जाएगी भूस्खलन की चेतावनी, रुद्रप्रयाग में लग रहा ये खास सिस्टम

DEHRADUN: बरसात के मौसम में उत्तराखंड समेत पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन से भारी तबाही मचती है। कई दिन तक रास्ते बंद रहते हैं। इससे जानमाल केसाथ समय का भी बडा नुकसान होता है। लेकिन सबकुछ ठीक रहा तो अब ऐसी आपदा की दो दिन पहले ही चेतावनी मिल जाएगी, जिससे बचाव के त्वरित उपाय किए […]

धार्मिक और पर्यटक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश, फेक न्यूज पर होगा एक्शन

DEHRADUN:  पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्तराखंड सरकार 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधा मयात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नही चाहती। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने राज्य के धार्मिक और पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के दृष्टिगत भी सुरक्षा व्यवस्था पर […]

नए साल के मौके पर पर्यटकों के लिए खास तैयारी, 24 घंटे खुले रहेंगे होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट

DEHRADUN: नए साल से पहले पहाड़ों पर बर्फबारी से पर्यटकों के लिए लुभावना मौसम हो गया है। बड़ी तादात में टूरिस्ट उत्तराखंड का रुख कर रहे हैं। नए साल के मौके पर टूरिस्ट की संख्या में भारी इजाफा होने की संभावना है इसलिए उत्तराखंड सरकार ने भी सैलानियों के स्वागत में बाहें फैला दी हैं। […]