चारधामों में तेज बारिश और ओलावष्टि का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ये ऑरेंज अलर्ट उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए जारी किया गया है। चारधाम यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के ताजा अलर्ट के मुताबिक 11 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और नैनीताल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी । 12 और 13 मई को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर तेज बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। जबकि 14 मई को भी राज्य के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। मौसम के बदलाव के कारण चारधाम यात्रा पर सीधा असर पड़ने की संभावना है।

यहां येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर सहित मैदानी व अर्ध-पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम पर लेटेस्ट अपडेट लेकर ही यात्रा पर निकलें. पांडे ने कहा, तीर्थयात्रियों को चाहिए कि वे मौसम अपडेट चेक करें और पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

प्रशासन की सलाह और सावधानियां

भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों, नदी-नालों और पहाड़ी मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतें

आकाशीय बिजली और तेज हवाओं से बचाव के लिए खुले में न रहें

यात्रा के दौरान स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की गाइडलाइंस का पालन करें

(Visited 10 times, 10 visits today)

You Might Be Interested In