राजनीति

2450 Videos

अब समूह ग की परीक्षाओं समेत ये 23 परीक्षाएं कराएगा लोकसेवा आयोग, जारी हुआ आदेश

DEHRADUN: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के बाद अब सरकार भर्तियों को लोकसेवा आयोग के जरिए कराने की तैयारी में जुट गईहै। अब यूकेएसएससी की रद्द हुई परीक्षाओं समेत कुल 23 परीक्षाओं को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग करवाएगा। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए आज इस बाबत […]

Ankita Murder Case: परिजनों को 25 लाख मुआवजा, वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से किया इनकार, 6 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपी पुलकित आर्य, सौरभ और अंकित की ज्यूडिशियल कस्टडी 6 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। कोटद्वार के वकीलों ने आरोपियों का केस लड़न स, इनकार कर दियाजिसके बाद आज सुनवाई नही हो सकी। उधर सीएम धामी ने अंकिता के परिजनों को 25 लाख की मुआवजा राशि देने की घोषणा की […]

Kashipur के स्टोन क्रेशर मालिक की हत्या का कनाडा कनेक्शन, हिस्सेदारी को लेकर हुई हत्या ,3 गिरफ्तार

काशीपुर में स्टोन क्रेशर मालिक महल सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में इंटरनेशनल साजिश का खुलासा हुआ है। मामले में लोकल स्तर पर साजिश रचने वाले, करवाने वाले स्टोन क्रशर के मुंशी सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएम पुष्कर धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने […]

जनरल रावत, अजित डोभाल, गिर्दा, वीरेन डंगवाल, प्रसून जोशी को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान

Dehradun: पूर्व सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत समेत 5 मशहूर हस्तियों को वर्ष 2022 का उत्तराखंड गौरव सम्मान प्रदान किया जाएगा। उत्तराखंड गौरव सम्मान की चयन समिति ने इस वर्ष के पुरस्कार के लिए स्व. जनरल रावत के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जनकवि स्व. गिरीश तिवारी, लेखक और पत्रकार स्व वीरेन डंगवाल और […]

पहाड़ों में डॉक्टरों को रोकने के लिए धन दा का प्लान, सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स को मिलेगा 50 फीसदी ज्यादा भत्ता

Dehradun: राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों को रोकने के लिए सरकार ने नायाब तरीका निकाला है। सराकर ने फैसला किया है किया है कि पहाड़ों राजकीय मेडिकल कॉलेजों में तैनात नियमित और संविदा डॉक्टरों को 50 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।  इससे पहाड़ी जिलों में मेडिकल कॉलेज को पर्याप्त फैकल्टी मिल सकेगी और स्पेशलिस्ट […]

बार बार उकसा रहा नेपाल, पिथौारगढ़ में भारतीय मजदूरों पर फिर से की गई पत्थरबाजी

PITHHORAGARH: पिथौरागढ़ जिले में  भारत नेपाल सीमा पर फिर से पत्थऱबाजी हुई है। इस महीने की यह दूसरी घटना है। बुधवार को भी नेपाल की तरफ से भारतीय क्षेत्र में काम कर रहे लोगों पर पत्थऱ बरसाए गए। नेपाल के कम्युनिस्ट दलों द्वारा नेपाल के छात्र संगठनों को उकसाकर भारतीय क्षेत्र में पत्थरबाजी की गई […]

जोशीमठ त्रासदी: अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनेगा, स्थायी पुनर्वास के लिए गौचर में तलाशेंगे जमीन 

DEHRADUN: जोशीमठ भू धंसाव पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक जारी है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में अस्थाई पुनर्वास केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सेक्टर औऱ जोनल वार राहत बचाव कार्य और पुनर्वास की व्यवस्था बनाने को निर्देशित किया है। सीएम ने कहा है कि डेंजर जोन को […]

हरदा ने क्यों कहा, CM धामी के इस गुण के कारण सावधान रहें प्रतिद्वंदी

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सहने और सबको सुनने की आदत के पूर्व सीएम हरीश रावत भी कायल हैं। हरदा ने कहा है कि सीएम धामी में वे बड़ी सम्भावनाएं देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गाहे बगाहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते रहते हैं। आज उन्होंने जो फेसबुक पोस्ट की है, […]

भर्ती घोटालों पर युवाओं में दिखा आक्रोश, आयोग के कर्मियों की जांच और पेपर लीक की जांच पूरी होने तक नई परीक्षाएं न कराने की मांग

DEHRADUN: उत्तराखंड लोकसेवा आयोग की विभिन्न भर्तियों में पेपर लीक और गड़बड़ियों पर युवाओं का गुस्सा सड़क पर नजर आया। भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच को लेकर सैकडों युवाओं ने गांधी पार्क में प्रदर्शन किया। युवाओं ने परीक्षाओं को घोटालों से बचाने, मजबूत और निष्पक्ष निगरानी तंत्र बनाने, यूकेएसएसएससी परीक्षा में ईमानदारी से चयनित युवाओं […]

यहां नाराज लोगों ने सरकारी आदेश को जलाकर जताया विरोध, जानिए क्यों

JOSHIMATH:आपदा प्रभावित जोशीमठ में दरारों के कारण पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त भवनों में रहने वाले परिवारों को तो राहत शिविरों में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन कुछ परिवार अब भी खतरे के बीच रहने को मजबूर हैं। आपदा प्रभावितों ने सरकार की ओर से घोषित राहत पुनर्वास नीति को प्रभावितों के साथ मजाक बताया। जोशीमठ बचाओ […]

उत्तराखंड: 1 अप्रैल से सस्ती होगी शराब, भवन का नक्शा पास कराना हुआ आसान, कैबिनेट के फैसले

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिल गई है। नई नीति के तहत उत्तराखंड में 1 अप्रैल से शराब सस्ती होगी।इसके अलावा कैबिनेट ने एक मंजिला भवन के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है। देशी विदेशी शराब सस्ती कैबिनेट ने […]

राजधानी के रिजॉर्ट में  ड्रग और सेक्स का कॉकटेल, छापेमारी में 15 लड़कियां बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

DEHRADUN : उत्तराखंड में अनैतिक कार्यों चलन बढ़ता जा रहा है। देहरादून पुलिस ने रिजॉर्ट की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में पुलिस ने 15 लड़कियों को बरामद किया है, जबकि 3 अभियुक्तों को 573 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार देहरादून के […]