
अब समूह ग की परीक्षाओं समेत ये 23 परीक्षाएं कराएगा लोकसेवा आयोग, जारी हुआ आदेश
DEHRADUN: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के बाद अब सरकार भर्तियों को लोकसेवा आयोग के जरिए कराने की तैयारी में जुट गईहै। अब यूकेएसएससी की रद्द हुई परीक्षाओं समेत कुल 23 परीक्षाओं को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग करवाएगा। कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक उत्तराखंड लोकसेवा आय़ोग की कार्य परिधि में संशोधन कर दिया गया है। यानी पहले लोकसेवा आयोग नायब तसीलदार, रेंजर्स, समीक्षा अधिकारी, आबकारी निरीक्षक जैसी बड़ी परीक्षाएं ही करवाता था। लेकिन अब कनिष्ठ सहायक, वन आरक्षी, बंदी रक्षक जैसी समूह ग की परीक्षाएं भी यूकेपीएससी के हवाले कर दी गई हैं। वीपीडीओ भर्ती घोटाले के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सवालों के घेरे में आ गया था। आयोग पर उठ रहे सवालों के कारण आयोग की वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स परीक्षाएं रद्दकर दी गई थी। इन परीक्षाओं को नए सिरे से अब लोकसेवा आयोग कराएगा। जल्द ही आयोग इन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करेगा।
ये रही लोकसेवा आयोग की 23 परीक्षाओं की सूची
1.राजस्व उपनिरीक्षक/लेखपाल
- बंदी रक्षक
- पर्यावरण पर्यवेक्षक/लैब असिस्टेंट
- मानचित्रकार/ सर्वेयर
- वन आरक्षी
- अवर अभियंता (सिविल, विद्युत, यांत्रिकी)
- अन्वेषक/संगणक
- पुलिस आरक्षी /पीएसी /आईआरबी/ अग्निशामक
- उपनिरीक्षक पुलिस/ द्वितीय अग्निशामन अधिकारी
- सहकारिता पर्यवेक्षक
- गन्ना पर्यवेक्षक
- सहायक लेखाकार/ लेखा परीक्षक
- कृषि / पशुपालन, उद्यान स्नातक स्तरीय
- कनिष्ठ सहायक
- वैयक्तिक सहायक
- सहायक लेखाकार
- व्यवस्थापक /व्यवस्था अधिकारी
- पुलिस रैंकर्स
- वाहन चालक
- अनुदेशक/ कार्यशाला अनुदेशक
- मत्स्य निरीक्षक
- मुख्य आरक्षी (दूरसंचार)
- स्केलर (वन विभाग)