देश-विदेश

2741 Videos

10 नवंबर से होगा उत्तराखंड युवा महोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मलखंभ, पिट्ठू, मुर्गा झपट जैसे पारंपरिक खेलों की दिखेगी झलक

DEHRADUN:  उत्तराखंड युवा महोत्सव 10 नवंबर से 14 नवंबर तक देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी जिसमें राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। युवा महोत्सव की थीम इनोवेशन इन स्पोर्ट्स साइंस होगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में […]

यात्रा मार्गों पर 92 लाख के पहाड़ी उत्पाद बेचकर स्थानीय महिलाएं हुई मालामाल, पर्यटन बना महिला समूहों की आर्थिकी का आधार

DEHRADUN:  चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां उत्तराखंड की महिलाओं की आर्थिकी में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।  इस वित्तीय वर्ष में अक्तूबर महीने तक महिला समूहों ने यात्रा मार्ग और प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर खुले 110 यात्रा आउटलेट्स के जरिए कुल ₹91.75 लाख का कारोबार किया, जिससे उन्हें 29.7 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ […]

गृह क्षेत्र खटीमा में सीएम धामी ने किया जन संवाद, अफसरों को दिए जन समस्याओं के  त्वरित निस्तारण के निर्देश

KHATIMA:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने कैंप कार्यालय में पहुंचे लोगों से जन संवाद कार्यक्रम के तहत मुलाकात की। सीएम धामी ने जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों […]

दिल्ली के उत्तराखंड निवास में आम उत्तराखंडी भी ठहर सकेंगे,किरकिरी के बाद जारी हुआ संशोधित आदेश

DELHI: दिल्ली के चाणक्यपुरी में करीब 120 करोड़ रुपए की लागत से बना उत्तराखंड निवास इन दिनों चर्चाओं में है। राज्य संपत्ति विभाग ने इस गेस्ट हाउस में ठहरने के वाले वीआईपी लोगों की लिस्ट जारी की थी, जिसस ये साफ था कि आम लोगों को यहां प्रवेश नहीं मिलेगा। मामला तूल पकड़ा तो सीएम […]

हरिद्वार:  हॉकी कैंप में नाबालिग खिलाड़ी ने कोच पर लगया दुष्कर्म का आरोप, कोच गिरफ्तार

HARIDWAR:   हरिद्वार में राष्ट्रीय खेलों के लिए लगे हॉकी कैंप से हैरानी भरा मामला सामने आया है। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपी कोच को गिरफ्तार कर […]

38वें राष्ट्रीय खेलों की ट्रायथलॉन स्पर्धा में मणिपुर, महाराष्ट्र के एथलीटों का दबदबा

HALDWANI:  उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह मंगलवार को देहरादून में होना है, लेकतिन प्रतियोगिताओं का आगाज रविवार से हल्द्वानी में हो गया है। रविवार को हल्द्वानी में ट्रायथलॉन प्रतियोगिता (साइकिलिंग, स्वीमिंग, स्प्रिंट) की प्रतियोगिताओं में महाराष्ट्र और मणिपुर के एथलीटों ने अपना दमखम दिखाया। हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आज […]

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीटों का स्वर्णिम सफर जारी, कैनोइंग में मिले दो गोल्ड मेडल, जूडो में उन्नति ने भी जीता स्वर्ण पदक

DEHRADUN/TEHRI: 38वें राष्ट्रीय खेलों में मंगलवार को भी उत्तराखंड के एथलीटों का स्वर्णिम सफर जारी रहा। मंगलवार को उत्तराखंड ने कैनोइंग में दो गोल्ड मेडल जीते तो जूडो में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा एथलेटिक्स में भी तीन सिल्वर मेडल उत्तराखंड की झोली में आए। जूडो 63 किलोग्राम कैटेगरी में देवभूमि की बेटी […]

माणा एवलांच: 47 श्रमिकों का रेस्क्यू, सीएम धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वे, जाना घायलों का हाल

MANA/CHAMOLI:  भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा में शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। आज 14 और मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि 8 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना के बाद से केंद्र सरकार पल पल की अपडेट […]

बंदरों के आतंक से बच पाएगी खेती? यहां अब तक हो चुकी 80 हजार बंदरों की नसबंदी, बंदरों की संख्या में आएगी कमी

HARIDWAR: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बंदरों की बड़ी टोली खेतों में ऊधम मचाती दिख रही थी। उत्तराखंड में ऐसी तस्वीरें आ हो चुकी हैं। बंदरों के आतंक से खेती को नुकसान के मुद्दे पर विधानसभा में भी चर्चा की गई। ऐसे में सवाल उठता है कि समाधान […]

स्वास्थ्य सचिव ने किया बद्रीनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण, 20 दिन में सड़कें दुरुस्त करने के निर्देश

CHAMOLI: 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा 2025 को सुचारू, सुरक्षित, स्वस्थ और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए राज्य सरकार ने युद्धस्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बद्रीनाथ धाम के नोडल अफसर, स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मंगलवार को चमोली में […]

उत्तराखंड आए पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल वापस भेजा जाए- सीएम धामी

DEHRADUN:  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़े कदम उठाए है, जिसमें एक पाकिस्तानी नागरिकों को तत्काल भारत छोड़ने का आदेश भी शामिल है। इसी को लेकर शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में अध्यस्त पाकिस्तानी नागरिकों का चिन्हीकरण कर उनको तत्काल प्रभाव से वापस […]

भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम, भारत के हमले से पाकिस्तान को पहुंचा बड़ा नुकसान, भारत ने खोली पाक के झूठ की पोल

DEHRADUN:  भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा था। लेकिन शुक्रवार रात और शनिवार सुबह भारत के तगड़े प्रहार से पाकिस्तान ने हाथ खड़े कर दिए। पाकिस्तान के डीजीएमओ ने आज दोपहर भारतीय पक्ष से बात करते हुए सीजफायर की गुजारिश की जिसे भारत ने भी मान […]