माणा एवलांच: 47 श्रमिकों का रेस्क्यू, सीएम धामी ने किया घटनास्थल का हवाई सर्वे, जाना घायलों का हाल

Share this news

MANA/CHAMOLI:  भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा में शुक्रवार को भीषण हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है। आज 14 और मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया। जबकि 8 मजदूरों की तलाश जारी है। वहीं इस घटना के बाद से केंद्र सरकार पल पल की अपडेट ले रही है।

सीएम धामी ने चमोली में माणा के निकट हुए हिमस्खलन क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जिससे राहत एवं बचाव कार्य शीघ्र और प्रभावी रूप से संचालित हो सके। मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना। सीएम धाम ने जोशीमठ अस्पताल में भर्ती घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य का भी अपडेट लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा और सहायता हेतु तत्परता के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। केन्द्र सरकार द्वारा भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

(Visited 288 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In