हरिद्वार:  हॉकी कैंप में नाबालिग खिलाड़ी ने कोच पर लगया दुष्कर्म का आरोप, कोच गिरफ्तार

Share this news

HARIDWAR:   हरिद्वार में राष्ट्रीय खेलों के लिए लगे हॉकी कैंप से हैरानी भरा मामला सामने आया है। हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग हॉकी खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपों के बाद पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और आरोपी कोच को गिरफ्तार कर लिया है। कोच के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बता दें कि रोशनाबाद स्टेडियम में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए हॉकी , कबड्डी, कुश्ती खेलों का कैंप लगा था। इसी दौरान यहां हॉकी का शिविर भी चल रहा था। रविवार रात पुलिस के होश उड़ गए जब एक नाबालिग खिलाड़ी थाने पहुंची। खिलाड़ी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि कोच ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

छानबीन के बाद पुलिस ने कोच से पूछताछ की और उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 11/2025, धारा 64(2) व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता हरिद्वार जिले की ही रहने वाली है जबकि कोच दूसरे जिले का बताया जा रहा है। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए और परीक्षण के लिए FSL भेजा जा रहा है। एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल के मुताबिक आरोपी कोच को तत्काल हिरासत में लिया गया,उससे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। एक महिला सब इंस्पेक्टर को मामले की जांच सौंपी गई है।

 

(Visited 251 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In