देश-विदेश

2461 Videos

जंगली मशरूम खाने से लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की मौत, समय पर नहीं मिला सही उपचार

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ में कुमाऊंनी लोकगायक गणेश मर्तोलिया की बहन और नानी की जंगली मशरूम खाने से मौत हो गई। इस घटना से जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं लचर स्वास्थ्य व्यवस्था की भो पोल खुल गई है। मशरूम खाने के बाद बीमार परिजनों को मुनस्यारी से हल्द्वानी तक तीन अस्पतालों में […]

सबसे छोटे कद के प्रत्याशी की बड़ी छलांग, यू ट्यूबर कॉमेडियन लच्छू दा पहाड़ी ने बीडीसी मेंबर का चुनाव जीता

BAGESHWAR:  उत्तराखंड पंचायत चुनावों के नतीजों में कई हैरानी भरे नतीजदे देखने को मिल रहे हैं। चुनाव में यू ट्यूब और सोशल मीडिया के क्रिएटर भी चुनाव लड़ रहे थे। जिनमें से कुछ को जीत मिली है कतो लाखों फॉलोअर्स वाले कई लोग चुनाव हार गए। बागेश्वर में गढ़खेत क्षेत्र पंचायत से लक्ष्मण कुमार उर्फ […]

धामी कैबिनेट के बड़ा फैसला, उत्तराखंड में होगा अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज राज्य सचिवालय में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 19 अगस्त से भराड़ीसैंण विधानसभा में आयोजित मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक व अध्यादेश के प्रस्ताव रखे गए बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश में उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया […]

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला का किया वर्चुअली शुभारंभ, जागेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण हेतु 146 करोड़ की स्वीकृति

ALMORA/DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य रूप […]

पोखड़ा ब्लॉक के श्रीकोट गांव में 4 साल की बच्ची को गुलदार ने बनाया शिकार, लोगों में आक्रोश

PAURI: पहाड़ में वन्यजीवों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार रात को पोखड़ा ब्लॉक के श्रीकोट गांव में घर के पास खेल रही 4 साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के पोखड़ा […]

2 अक्टूबर 1994 की वो काली रात जब  निहत्थे पहाड़ियों पर बरपा खाकी का कहर, 7 आंदोलनकारी हुए शहीद, रामपुर तिराहा कांड के 31 साल

DEHRADUN:   देश भर में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जा रही है। लेकिन, उत्तराखंड में 2 अक्टूबर का दिन एक काले दिन के रूप में याद किया जाता है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के दौरान 1994 में 1 और 2 अक्टूबर की रात […]

ऑपरेशन स्वास्थ्य: देहरादून कूच का दूसरा दिन, गैरसैंण से आदि बद्री पहुंचे आंदोलनकारी

GAIRSAIN: चौखुटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने की मांग को लेकर जन आंदोलन 24वें दिन भी जारी है। आमरण अनशन, क्रमिक अनशन, धरना प्रदर्शन के बीच अब आंदोलन का विस्तार गैरसैंण से आगे देहरादून तक कर दिया है।मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आवास के घेराव के लिए 24 अक्टूबर […]

 खनन सुधार में उत्तराखंड की लंबी छलांग, केंद्र से फिर मिली ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

DEHRADUN: उत्तराखंड में अवैध खनन के हो हल्ले के बीच राज्य ने  खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। खनन क्षेत्र में किए गए सुधारों के चलते उत्तराखंड एक बार फिर केंद्र सरकार से बड़ी प्रोत्साहन राशि हासिल करने में सफल रहा है। केंद्र के ख़ान मंत्रालय ने वर्ष 2025-26 की विशेष सहायता योजना (SASCI) […]

चंपावत: मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात में आई बोलेरो खाई में गिरी, मां-बेटे समेत 5 लोगों की मौत, 5 घायल

CHAMPAWAT:  चंवापत जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बागधार के पास शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिर गया। बीती रात हुए भीषण सड़क हादसे में मां बेटे समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका लोहाघाट अस्पताल में इलाज चल रहा है। […]

गट्टू पर घमासान, दिल्ली में भाजपा पर दहाड़े गोदियाल, अंकिता केस की CBI जांच की मांग

DELHI: उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते रोज़ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने फेसबुक लाइव में अंकिता केस के वीआईपी गट्टू के नाम का खुलासा करके हड़कंप मचा दिया। उर्मिला के बयान को कांग्रेस ने हाथों हाथ लेते हुए बीजेपी पर […]

अंकिता भंडारी केस: गोदियाल का आरोप, बिना जज की निगरानी में CBI  जांच को भटका रही है सरकार, VIP के खिलाफ दर्ज हुई FIR

DEHRADUN: अंकिता भंडारी केस की सीबीआई जांच की संस्तुति के बाद भी मामले में नए मोड़ आ रहे हैं। कांग्रेस ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि बिना सिटिंग जज की निगरानी के सीबीआई जांच से सरकार मामले को उलझाना चाहती है। वहीं इस मामले में तथाकथिक वीआईपी के खिलाफ देहरादून में […]

धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने ली मुख्य परेड की सलामी

DEHRADUN: उत्तराखंड में 77वां गहणतंत्र गिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा […]