देश-विदेश

2736 Videos

टिहरी में बारिश का कहर मकान की दीवार ढहने से 2 बच्चों की मौत

Tehri: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से तबाही मची है। गौरीकुंड में दबे लोगों का अभी पता भी नहीं चल पाया कि अब टिहरी में मकान की दीवार टूटने से भाई बहन की मौत हो गई। तहसील धनोल्टी के सकलाना पट्टी में मरोड़ा पुल के पास भारी मलबा आने से एक मकान […]

गांव के बीचोंबीच घुसा उफनाता गधेरा, यमकेश्वर के बैरागढ़ में कई घर तबाह

YAMKESHWAR: पौड़ी के यमकेश्वर ब्लॉक में कुदरत कहर बनकर टूट रही है। प्रकृति ने रौद्र रूप दिखाते हुए ग्राम पंचायत सिंदुडी के बैरागड गाँव में भारी तबाही मचाई है। गुरुवार रात कुताकटली गधेरा अचानक उफान पर आ गया, गधेरे के सौलाब ने रास्ता बदलते हुए गांव के बीचोंबीच कई घरों को जमींदोज कर दिया। स्थानीय […]

पाखरो घोटाले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी 

DEHRADUN: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विजिलेंस ने हरक सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की है। हरक सिंह रावत के खिलाफ कॉर्बेट की पाखरो रेंज में पेड़ों के अवैध कटान और अन्य अनियमितताओं के मामले में विजिलेंस विभाग जांच कर रहा है। सूत्रों के […]

सर्विस सेक्टर पॉलिसी को धामी कैबिनेट ने दी मंजूरी, इन क्षेत्रों में निवेश होगा आसान

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 6 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने उन अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है है, जिनके निजी सचिव की परीक्षा देने पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र नीति को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। प्रदेश को […]

ऐतिहासिक क्षण, राज्यसभा से भी पारित हुआ महिला आरक्षण विधेयक, जल्द बन जाएगा कानून

Delhi : jiमहिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन विधेयक) संसद से पास हो गया है। बुधवार को लोकसभा से पास होने के बाद गुरुवार रात राज्यसभा से भी बिल को मंजूरी गई है। राज्यस्भा में बिल के पक्ष में 215 वोट पड़े जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते […]

कुर्सी का नशा- कॉन्स्टेबल को पीटने लगा एआरटीओ, वीडियो हुआ वायरल तो डीएम ने दिए जांच के आदेश

Haridwar: कुर्सी की रौब अफसरों पर किस कदर हावी है इसकी एक बानगी हरिद्वार में देखने को मिली। यहां एआरटीओ ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ता देख डीएम हरिद्वार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी […]

भ्रष्टाचार के आरोप में पौड़ी के शिक्षा विभाग में हलचल, स्टिंग प्रकरण में पटल सहायक गिरफ्तार    

PAURI: पौडी जिले के शिक्षा विक्षाग के चर्चित स्टिंग प्रकरण में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। एसएसपी श्वेता चौबे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।  शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट किया है। गैरोला को एन्टी करप्शन कोर्ट देहरादून में पेश किये जाने के बाद सुद्धोवाला जेल भेजा […]

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने किए केदारनाथ-बदरीनाथ के दर्शन, केदारघाटी की भव्यता से मोहित हुए उपराष्ट्रपति

RUDRAPRAYAG/CHAMOLI:  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। यहा उन्होंने बाबा केदार का रुद्राभिषेक किया औऱ देश में सुख समृद्धि की कामना की। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने बदरीनाथ धाम के भी दर्शन किए। बदरीनाथ धाम में पूजा अर्चना करने के बाद उपराष्ट्रपति देहरादून के लिए रवाना हो गए। दोनों धामों में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) […]

HNBGU के दीक्षांत समारोह में सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र की झलक, राष्ट्रपति मुर्मू ने  कहा अपनी जड़ों को न भूलें

SRINAGAR: उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बदरीनाथ धाम के दर्श करने के बाद  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वेँ दीक्षांत समारोह में शामिल हुई। राष्ट्रपति ने ‘सशक्त महिला, समृद्ध राष्ट्र’ थीम के साथ दीक्षांत समारोह में 59 स्वर्ण पदक, 1182 स्नातकोत्तर डिग्रियां और 98 पीएचडी डिग्रियां प्रदान की। दीक्षांत समारोह में […]

आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का सपूत संजय रजौरी में शहीद, नैनीताल में शोक की लहर

NAINITAL: सैन्यधाम उत्तराखंड का एक लाल और देश के लिए शहीद हो गया। इस दुःखद खबर से सारा प्रदेश शोक में है। जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में नैनीताल के लाल संजय बिष्ट की शङादत से क्षेत्र में शोक की लहर है। राजौरी में रविवार से सुरक्षाबलों की आतंकियो […]

वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन, पार्टी में शोक की लहर

DEHRADUN: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन हो गया है। मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह रावत पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। मोहन सिंह रावत पूर्व के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर […]

भू कानून के लिए बनी कमेटी मूल निवास के मानकों का भी करेगी निर्धारण

Dehradun: रविवार को प्रस्तावित मूल निवास रैली के मद्देनजर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। भू कानून पर करवाई के लिए ACS राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति अब मूल निवास जारी करने के मापदंडों पर भी अपनी सिफारिश सरकार को सौंपेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश का मुख्यमंत्री नियुक्त […]