कुर्सी का नशा- कॉन्स्टेबल को पीटने लगा एआरटीओ, वीडियो हुआ वायरल तो डीएम ने दिए जांच के आदेश
Haridwar: कुर्सी की रौब अफसरों पर किस कदर हावी है इसकी एक बानगी हरिद्वार में देखने को मिली। यहां एआरटीओ ने एक पुलिस कॉन्स्टेबल को बुरी तरह पीट दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ता देख डीएम हरिद्वार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर एआरटीओ साहब किसी बात से कांस्टेबल से नाराज थे। अफसर का गुस्सा इतना भड़क गया कि कॉन्स्टेबल को जमीन पर लिटाकर पीटने लगे। साथी पुलिसकर्मी वह अन्य कर्मचारी बीच बचाव करते दिख रहे हैं। कॉन्स्टेबल अफनी बात कहता रहा लेकिन अफसर उसे पीटने पर उतारू है। इस घचनाका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह मामला सुर्खियों में आते ही जिलाधिकारी हरिद्वार ने जांच के आदेश दिए हैं बताया जा रहा है कि एडीएम हरिद्वार इस मामले की जांच करेंगे ।
(Visited 1,352 times, 1 visits today)