भ्रष्टाचार के आरोप में पौड़ी के शिक्षा विभाग में हलचल, स्टिंग प्रकरण में पटल सहायक गिरफ्तार    

Share this news

PAURI: पौडी जिले के शिक्षा विक्षाग के चर्चित स्टिंग प्रकरण में पुलिस ने पहली गिरफ्तारी की है। एसएसपी श्वेता चौबे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।  शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला को आखिरकार पुलिस ने अरेस्ट किया है। गैरोला को एन्टी करप्शन कोर्ट देहरादून में पेश किये जाने के बाद सुद्धोवाला जेल भेजा गया है।

बता दें कि पौड़ी निवासी आशुतोष नेगी ने पुलिस को शिकायत पत्र सहित स्टिंग का वीडियो दिया था। जिसमें शिक्षा विभाग के कुछ अफसर के अफसर का पैसों का लेन- देन करते हुए दिक ऱहे थे। इस मामले में पटल सहायक दिनेश गैरोला, पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत और तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी पौड़ी हरे राम यादव को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस ने इस मामले की जांच सीओ स्तर के अफसर को सौंपी थी। शासन की परमिशन मिलने के बाद पौड़ी कोतवाली में 7 दिसंबर 2022 को पौड़ी के तत्कालीन सीईओ एमएस रावत, तत्कालीन डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उच्च न्यायालय की भी शरण ली थी, लेकिन कोर्ट ने अंतरिम जमानत प्रार्थना पत्र भी खारिज कर दिया गया। कोर्ट ने छह सप्ताह का समय देते हुए कहा कि कोर्ट में सरेंडर करते हुए रेगुलर बेल मांगे। अब पौड़ी पुलिस ने इस चर्चित मामले में पहली गिरफ्तारी शिक्षा विभाग के पटल सहायक दिनेश गैरोला को अरेस्ट किया है।

pauri education department dinesh gairola arrested in sting case.jpg

(Visited 323 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In