देश-विदेश

2447 Videos

अदम्य साहस और शौर्य के लिए उत्तराखंड के जाबांज कमांडो को मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने प्रदान किए सैन्य अलंकरण

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024  में राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र तथा 27 शौर्य चक्र प्रदान किए। 10 में सात कीर्ति चक्र और 27 में सात शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान […]

रुद्रप्रयाग: घर से कुछ ही दूरी पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,  2 लोगों की मौत 3 घायल

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब रतनपुर-अन्द्रिया-थेड़ा मोटर मार्ग पर मुल्या […]

रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के कपड़े जिम्मेदार, बीजेपी नेता के बयान से मचा बवाल

KASHIPUR:  काशीपुर के पूर्व विधायक और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हरभजन सिंह चीमा की ओर से जारी एक प्रेस नोट पर बवाल मच गया है। इस प्रेस नोट में चीमा ने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं के पहनावे और चाल चरित्र को जिम्मेदार ठहराया है। चीमा के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया […]

भारी बारिश का कहर, उत्तरकाशी में उफनती नदी में फंसे कांवड़ियों को SDRF ने बचाया, चंपावत में हाइवे बंद होने से फंसे 300 यात्री

UTTARKASHI: गढ़वाल से कुमाऊं तक मानसून रौद्र रूप दिखा रहा है। जगह जगह जलभराव, भूस्खलन औऱ नदी नालों के उफान पर रहने से आम लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। चारधाम यात्रा मार्ग पर भी बार बार मलबा आने से यात्रा बाधित हो रही है। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाइवे के निकट चीड़वासा स्थित […]

बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से बंद, गुच्चूपानी में फंसे 10 लोगों का ऐसे हुआ रेस्क्यू

Chamoli/Dehradun: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मानसून कहर बरपा रहा है। कुमाऊं में भारी बारिश के बाद भूस्खलन और जल भराव से जनजीवन अस्त व्यस्त है। गढ़वाल के सभी जिलों में भी भारी बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लामबगड़ नाला उफान पर आने के बाद बद्रीनाथ हाइवे बंद हो चुका है। देहरादून […]

धामी सरकार के तीन साल, ये ऐतिहासिक फैसले बने नजीर, कानून व्यवस्था अब भी बड़ी चुनौती

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो सरकारों में तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस कार्यकाल में सीएम धामी ने कई महत्वपूर्ण और सख्त फैसले लिए हैं। पेपर लीक के दाग और कानून व्यवस्था की चुनौती के बीच धामी सरकार ने नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, सामान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी […]

तीन संतान होने की बात छुपाने पर ग्राम प्रधान को किया गया निलंबित

Dehradun ji: दो से ज्यादा संतान होने के बावजूद झूठा शपथ पत्र भरने के आरोप में डोईवाला ब्लाक की प्रतीतनगर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल को जिलाधिकारी ने प्रधान पद से निलंबित कर दिया है। विभागीय संयुक्त समिति ने निर्वाचन के समय झूठे तथ्य प्रस्तुत करने पर उनको अनाचार का दोषी पाया […]

भारी बारिश से कुमाऊं में जन जीवन अस्त व्यस्त, पिथौरागढ़ में भूस्खलन, रुद्रप्रयाग में बादल फटा, चारधाम यात्रा प्रभावित

NAINITAL/DEHRADUN:  उत्तराखंड के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश का असर दिखने लगा है। भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने से गढ़वाल से कुमाऊं तक आम जन जीवन अस्त व्यस्त है। नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर, देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी में भारी बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग में बादल फटने की […]

जिला आबकारी अधिकारी ने 70 हजार में बेचा ईमान, विजिलेंस ने घूस लेते हुए रंगे हाथ किया गिरफ्तार

RUDRAPUR: भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का प्रहार जारी है। ऊधमसिंह नगर में विजिलेंस की टीम ने जिला आबकारी अधिकारी को 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।अधिकारी शराब कारोबारी से अधिभार उठाने के एवज में घूस ले रहा था। सरकारी अधिकारियों से लेकर निजी संगठनों तक हर स्तर पर भ्रष्टाचार का […]

पैतृक घाट पर शहीद भूपेंद्र नेगी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

DEHRADUN:   लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान शहीद हुए उत्तराखंड के जवान भूपेंद्र सिंह नेगी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। मंगलवार सुबह शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर पौड़ी स्थित उनके पैतृक गांव बिशल्ड पहुंचा जहां उन्हें नम आंखों के साथ अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग उमड़े। कैबिनेट मंत्री धन […]

IPC गुजरे जमाने की बात, भारतीय न्याय संहिता देशभर में लागू, हरिद्वार में दर्ज हुआ BNS का पहला मुकदमा

Haridwar: देश में तीन नए कानून लागू हो गए हैं। भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत उत्तराखंड में पहला मुकदमा दर्ज करने वाला हरिद्वार पहला जिला बन गया है। यहाँ पर नए कानूनों के तहत दर्ज हुए पहले मुकदमे में दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत लूट का केस […]

लद्दाख टैंक हादसा: शहीद हुए 5 जवानों में सैन्यधाम के भूपेंद्र नेगी भी शामिल

Dehradun: लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास टैंक से श्योक नदी पार करने के अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में सेना के जेसीओ सहित पांच जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों में उत्तराखण्ड के पौड़ी जिले के जवान भूपेंद्र नेगी भी शामिल हैं। भूपेंद्र नेगी पुत्र श्री कुंवर सिंह नेगी […]