रामनगर: पहाड़ से आ रही 42 सीटर बस खाई में गिरी, कई के हताहत होने की आशंका
Ramnagar: सोमवार को रामनगर से बेहद दुखद खबर है। यहां मर्चुला के पास एक 42 सीटर बस के खाई में गिर गई, जिससे कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। फिलहाल रेस्क्यू एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक यूजर्स की एक 42 सीटर बस नैनीडांडा के किराथ से रामनगर आ रही थी। इसी दौरान मर्चुला बैंड के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कई लोग बस से छिटककर दूसरी तरफ जा गिरे, जिन्होंने इस हादसे की सूचना दी।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, अल्मोड़ा पुलिस की टीम के साथ 5 इमर्जेंसी 108 एम्बुलेंस मौके पर हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।
जानकारी के मुताबिक हादसे में अब तक 7 लोग दम तोड़ चुके हैं। हताहतों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है।
(Visited 428 times, 1 visits today)