यमुनोत्री हाईवे पर दुखद हादसा: बोलेरो के ऊपर बोल्डर गिरने से चालक की मौत, 2 घायल

Share this news

UTTARKASHI: उत्तराखंड में हो रही लगातार भारी बरसात से जन जीवन अस्त व्यस्त है। इस बीच एक दुखद खबर है कि यमुनोत्री हाइवे पर एक वाहन पर बोल्डर गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं, जबकि चालक की मौत हो गई है। हादसा यमुनोत्री हाईवे ओरछा बैंड के पास हुआ मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह ओरछा बैंड के पास अचानक बोलेरो वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी गई। सूचना पाकर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दो घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जबकि हादसे में वाहन चालक की कुचले जाने से मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ये वाहन बड़कोट से उत्तरकाशी की ओर जा रहा था। उक्त वाहन में तीन लोग सवार थे जिस में से दो लोग सामान्य घायल हैं तथा एक वाहन चालक जो की गाड़ी के अंदर ही फंसा हुआ था। मृतक का नाम पुष्कर सिंह है जिसकी उम्र 52 वर्ष है।

(Visited 290 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In