UKSSSC पेपर लीक केस में सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी, एसिस्टेंट प्रोफेसर सुमन गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी सीबीआई ने पहली गिरफ्तारी की है। इस केस में मुख्य आरोपी खालिद के लिए पेपर हल करने की आरोपी एसिस्टेंट प्रोफेसर सुमन को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में पिछले दिनों एफआईआर दर्ज की गई थी।

बता दें कि गत 21 सितंबर को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा के दौरान हरिद्वार के एक सेंटर से पेपर लीक होने की बात सामने आई थी। इस प्रकरण में युवाओं ने भी परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाते हुए 21 सितंबर की रात से परेड ग्राउंड के पास धरना शुरू कर दिया था। कई दौर की वार्ता युवाओं से हुई लेकिन कई दिनों तक कोई बात नहीं बन सकी थी। इस बीच पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। युवा सीबीआई जांच कराने और परीक्षा को रद्द कराने की मांग पर अड़े थे। ऐसे में 29 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धरनास्थल पर युवाओं के बीच पहुंचे और वहीं से सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी। इसके बाद से मामले में सीबीआई जांच कर रही थी।

सीबीआई ने इस मामले में मुकदमा पहले ही दर्ज किया था और अब पहली गिरफ्तारी भी की है।

 

(Visited 812 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In