केदारनाथ में हेली एंबुलेंस लैंडिंग के वक्त दुर्घटनाग्रस्त

Share this news

Kedarnath: केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त चॉपर में सवार पायलट और डॉक्टर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश एम्स की हेली एंबुलेंस ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेली एंबुलेंस केदारनाथ धाम में मरीज को लेने गई थी।

केदारनाथ धाम मेंहेलीपेड से 20 मीटर पहले हार्ड लैंडिंग के वक्त चॉपर का पिछला हिस्सा जमीन से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया।एम्स के पीआरओ की ओर से इसकी पुष्टि की गई है।

हादसे के वक्त चॉपर में दो डॉक्टर और पायलट सवार थे, गनीमत रही कि सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

(Visited 192 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In