भूस्खलन से पौड़ी कोटद्वार मार्ग बंद, दुर्गा मंदिर के पास 100 मीटर सड़क पर आया मलबा

Share this news

PAURI: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन औऱ बारिश एख बार फिर से लोगों की मुसीबतं बढ़ा रही है। पौड़ी में दुगड्डा के निकॉ पौड़ी-कोटद्वार हाइवे पहाड़ी से मलबा गिरने केकारण बहंद हो गया। भारी बारिश को देखते हुए सिद्धबली और दुगड्डा बैरियर क्लोज कर दिए गए हैं।मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही हैं। वाहनों की आवाजाही फिलहाल रोकी गई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह पौड़ी-कोटद्वार हाइवे पर दुर्गा मंदिर के पास पहाड़ से मलबा आने के कारण हाईवे बाधित हो गया है। मार्ग पर भारी भरकम बोल्डर आ गए हैं जिन्हें हटाने में काफी समय लग रहा है। गनीमत ये रही की उस दौरान मार्ग से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था  प्रशासन ने आने जाने वाले वाहनों को ऐतियात के तौर पर रास्ते में रोका है।

बताया जा रहा है इस मार्ग पर 100 मीटर तक बोल्डर गिर गए हैं। कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर अब तक दुगड्डा-गुमखाल के बीच ज्यादातर भूस्खलन होता था, अब दुर्गा मंदिर के समीप भूस्खलन से मार्ग पर नया डेंजर प्वाइंट बन गया है।

 

 

(Visited 1,110 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In