पौड़ी: जिला पंचायत बैठक में ‘ताश’ खेलते नजर आए अधिकारी, वीडियो हुआ वायरल  

PAURI: पौड़ी जनपद में जिला पंचायत की बैठक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के गंभीर मुद्दों को अधिकारियों के सामने रख रहे थे। वही दूसरीतरफ कुछ अधिकारी फोन पर ताश खेलने में मशगूल दिख रहे हैं। जिसके बाद अधिकारियों की कार्यशैली और बैठक के प्रति गंभीरता पर सवाल उठने […]

पौड़ी: भरसार विश्वविद्यालय में छात्रा की मौत पर फूटा साथी छात्र छात्राओं का गुस्सा, विवि प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

PAURI GARHWAL:  पौड़ी जनपद के भरसार में स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कृषि एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय में हॉर्टीकल्टचर की एक छात्रा की मौत के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा है। छात्र छात्राओं का आरोप है कि बीमार होने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रा की समय रहते कोई मदद नहीं की और उसे सही […]

पौड़ी: मुर्गीबाड़े में फंसे गुलदार ने रेस्क्यू टीम पर किया हमला, 2 वनकर्मी घायल

PAURI: जनपद पौड़ी के मासौं तल्ला गांव में गुलदार के रेस्क्यू के दौरान दो वन आरक्षी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे गुलदार अर्जुन सिंह के मुर्गीबाड़े में घुस गया। जाली के रास्ते होते हुए गुलदार एक कमरे में पहुंचकर अंदर बंद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की […]

सीता माता सर्किट विकसित करने की कवायद तेज, अफसरों ने ग्राउंड पर जाकर किया निरीक्षण

PAURI: पौड़ी जनपद की सितोनस्यूं पट्टी में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत प्रस्तावित सीता माता सर्किट विकसित करने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने विस्तृत बैठक कर कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए, शनिवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रस्तावित स्थलों […]

पौड़ी: भूस्खलन की चपेट में आया महरगांव का एक घर, तीन लोग मलबे में दबे

PAURI: पौड़ी जिले में भारी बारिश का कहर बरपा है। द्वारीखाल ब्लॉक के महरगांव में एक घर बारिश के बाद मलबे की चपेट में आ गया। हादसे में एक 4 साल के बच्चे समेत तीन लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। उधर सतपुली गुमखाल मार्ग पर जगह जगह भूस्खलन का थखतरा बना […]

पौड़ी निजी अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत पर आक्रोश, आक्रोशित लोगों ने की कार्रवाई की मांग

PAURI GARHWAL: पौड़ी जिला मुख्यालय में एक निजी अस्पताल उत्तरा केयर में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। गंभीर हालत में रेफर की गई प्रसूता ने जौलीग्रांट अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने आज शहर में जुलूस निकालकर […]

सिंगटाली पुल के शिलापट से सांसद बलूनी का नाम गायब,  भाजपा में सियासी हलचल, पूर्व सीएम ने उठाए सवाल

PAURI GARHWAL: कई साल तक सरकारी फाइलों में झूलता रहा बहुचर्चित सिंगटाली पुल शिलान्यास के बाद फिर एक बार चर्चा में है। इस बार शिलान्यास के शिलापट से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का नाम गायब होने को लेकर सियासी चर्चाएं हैं। शिलापट में सीएम धामी, यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट औऱ सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के […]

पौड़ी:  घास लेने गई महिला को गुलदार ने दिनदहाड़े बनाया निवाला, नहीं थम रहा आतंक

PAURI:  पौड़ी जनपद मुख्यालय से सटे ग्रामीण इलाकों में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कोट ब्लॉक के खाण्ड्यूसैण देवार क्षेत्र के बाड़्यूं गांव में मंगलवार को गुलदार ने एख महिला को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, जबकि ग्रामीणों ने वन […]

पौड़ी में नहीं थम रहा गुलदार का आतंक, कमंद गांव में 61 साल के बुजुर्ग को बनाया निवाला, लोगों में आक्रोश

PAURI GARHWAL:  पौड़ी में वन विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में है। यहां डीएफओ औऱ बड़े अधिकारी लीसा महोत्सव के जश्न से बाहर नहीं निकल पा रहे और दूसरी तरफ बाघ गुलदार के हमलों में बेगुनाह लोगों की जिंदगी जाने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार शाम को जिला मुख्यालय के करीब बसे कमंद […]

संस्कारों की कैसी लड़ाई! बुजुर्ग ने महिला प्रधान के पैर छूकर माफी मांगी

PAURI GARHWAL: पौड़ी के थैलीसैंण ब्लॉक में ग्राम पंचायत मरोड़ा की युवा महिला ग्राम प्रधान वीरा (बिरमा) रावत और गांव के ही एक बुजुर्ग व्यक्ति के बीच झगड़ा नए मोड़ पर पहुंच गया। वीरा रावत 75 साल के बुजुर्ग के खिलाफ शिकायत लेकर थान पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों के बीच समझौता कराया। लेकिन इस […]

पौड़ी: महिला ग्राम प्रधान का आरोप, बुजुर्ग ने की बदसलूकी , हाथ खींचा

PAURI GARHWAL : पौड़ी जनपद के मरोड़ा ग्राम पंचायत की युवा प्रधान वीरा रावत ने गांव के बुजुर्ग पर कई आरोप लगाए हैं। वीरा रावत ने फेसबुक पर एक वीडियो जारी करके इस घटना के बारे में बताया है। हालांकि बुजुर्ग के पक्ष की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीरा रावत ने […]

पौड़ी: जंगल में घास काटने गई महिला को गुलदार ने बनाया शिकार, इलाके में 5वीं घटना से दहशत

PAURI: साल बदला, तारीखें बदली लेकिन पहाड़ के हाल नहीं बदल रहे। गुलदार और बाघ के आतंक से आमजन की जिंदगी छिनने का सिलसिला जारी है। पौड़ी जिले से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया। पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में ये पांचवीं घटना है […]