कहां बढ़े पद, कहां लगी रोक, 2 मिनट में पढ़िए धामी कैबिनेट के ये अहम फैसले

Share this news

Dehradun: राज्य सचिवालय में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई । जिसमें आज इन 19 प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई।

कैबिनेट के फैसले

परिवहन निगम में 195 फ्रीज पद को अनफ्रिज करने पर मंजूरी ।

गृह विभाग में पुलिस के 327 विभिन्न पदों को मंजूरी। ये पद राजस्व क्षेत्र में पुलिस थानों और चौकिओं को मंजूरी मिलने से बढ़े हैं।

पदोन्नति में शिथिलीकरण को मंजूरी,30 जून तक मिलेगा शिथिलीकरण का लाभ।

पशुपालन विभाग के तहत 9 पदों को मंजूरी दी गई।

भारत सरकार की ओर से अब तक 60 वेटनरी मोबाईल वैन चल रही,लेकिन अब 35 वैन प्रदेश सरकार खुद खरीदेगी

पशु चिकित्सालय में जो चार्ज लिया जाता है उसका 25 प्रतिशत चार्ज पशु चिकित्सालय में खर्च के लिए जमा होगा।

ग्राम्य विकास विभाग के तहत मुख्य विकस अधिकारी से दो ऊपर के पद मंजूर,दो उपायुक्त के पद भी भरे जाएंगे।

बद्री केदार मंदिर समिति के तहत होने वाली भर्ती के लिए 2 नियमावली को मंजूरी

मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना के तहत बालक होने पर भी किट का लाभ मिलेगा। अभी तक बालिका होने पर ही योजना के तहत किट मिलती थी।

कार्मिक विभाग के तहत यूपीएससी और आर्म्ड फोर्स के लिए तैयारी के लिए चयन होने वाले युवाओं को 50 हजार की जगह 1 लाख रुपये की राशि मिलेगी।

ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत रेलवे स्टेशन को लेकर बड़ा फैसला । सभी प्रस्तावित रेलवे स्टेशन के आसपास निर्माण पर रोक । 1 साल तक रेलवे स्टेशन के चार सौ मीटर दायरे में रहेगी रोक। इस परियोजना में 11 रेलवे स्टेशन बन रहे हैं। इस दौरान रेलवे स्टेशन एरिया का मास्टर प्लान बनाया जाएगा। स्टेशनों के आसपास साल भर बाद मास्टर प्लान के तहत ही काम होंगे।

(Visited 213 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In