भीमताल झील से बरामद हुआ लापता रेंजर का शव, 29 नवंबर को घर से गश्त के लिए निकले थे रेंजर हरीश पांडे

Share this news

NAINITAL: 15 दिन से लापता हल्द्वानी के रेंजर हरीश चंद्र पांडेय  का शव भीमताल झील से बरामद किया गया है। पुलिस लगातार लापता रेंजर की तलाश में जुटी थी लेकिन कहीं भी उनका पता नहीं लग सका। अंतिम बार उनकी लोकेशन भीमताल के एक सीसीटीवी में कैद हुई थी जिसके बाद पुलिस वहीं तलाश कर रही थी। सूचना के बाद रेंजर के परिवार में कोहराम मचा है।

भीमताल झील में सुबह बोट स्टैंड के पास शव उतरता हुआ दिखाई दिया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला और तलाशी ली। जिसमें पर्स में मिली फोटो से लापता रेंजर हरीश चंद्र पांडेय के नाम से शिनाख्त की गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दे कि तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर में तैनात ऊंचापुल निवासी भाखड़ा रेंज के रेंजर हरीश चंद्र पांडे 29 नवंबर को गश्त के लिए घर से निकले थे, लेकिन तब से उऩका कोई अता पता नहीं चल सका था। हरीश चंद्र पांडे की तलाश में उनकी पत्नी ऑटो में जगह जगह लोगों से पूछताछ कर लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

(Visited 776 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In