दुखद: 3 माह पहले पत्नी की मौत,  अब जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का जवान शहीद, हाल ही में छुट्टी काटकर ड्यूटी पहुंचा था दीपक    

Share this news

PITHORAGARH : जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात भारतीय सेना के जवान पिथौरागढ़ निवासी दीपक सुगड़ा शहीद हो गए। 50 राष्ट्रीय राइफल में तैनात नायक दीपक सिंह सुगड़ा की शहादत के कारणों का पता नही चल पाया है। दीपक कुछ दिन पहले ही छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। उकी पत्नी का 3 महीने पहले ही निधन हुआ था। इस खबर से दीपक के गांव में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि नायक दीपक सुगड़ा अफने बच्चे की परवरिश को लेकर परेशान था।

पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट बेलपट्टी क्षेत्र के सुगड़ी चौरपाल निवासी 27 वर्षीय दीपक सिंह भारतीय सेना के 16 कुमाऊं में तैनात थे। वे इन दिनों जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स में सेवाएं दे रहे थे। नायक दीपक के छोटे भाई के अनुसार रात में उन्हें सेना की तरफ से जानकारी दी गई कि दीपक की गोली लगने से मौत होगई है। इस घटना के बाद दीपक के गांव में शोक की लहर है।

दीपक 2 हफ्ते पहले ही अपनी छुट्टी पूरी करके वापस ड्यूटी पर गया था। वह 2 बार पैरा स्पेशल कमांडो ट्रेनिंग ले चुके थे। दीपक साल 2015 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। दीपक की पत्नी हिमानी देवी का 3 महीने पहले निधन हो चुका है। दीपक अपने पीछे अपने एक मासूम बेटे के साथ अपने पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है। वर्तमान में दीपक का बेटा गांव में अपनी दादी  कोसुरी देवी के साथ रहता है।

(Visited 372 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In