बैंक के सुरक्षा गार्ड ने बैंक मैनेजर पर पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग, मैनेजर बुरी तरह झुलसा

Share this news

PITHORAGARH:  शनिवार को पिथौरागढ़ के धारचुला में सनसनीखेज घटना हो गई। आपीस विवाद के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड ने बैंक मैनेजर को पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घटना में बैंक मैनेजर बुरी तरह झुलस गया। प्राथमिक उपचारके बाद बैंक मैनेजर को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। आऱोपी गार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि एसबीआई धारचुला शाखा के बैंक मैनेजर मोहम्मद ओवैस का बैंक के गार्ड से विवाद हो गया था। तैश में आकर सुबह करीब 10.30 बजे गार्ड ने मैनेजर के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ये घटना देखकर बैंक में अफरा तफरी मच गई। बाद किसी तरह आस पास खड़े लोगों ने आग बुझाई व उसे अस्पताल पहुंचाया। घटना में बैंक मैनेजर बुरी तरह झुलस गया। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं

प्राथमिक उपचार के बाद उसे ऋषिकेश एम्स लाया जा रहा है। घटना के बाद दिनभर बैंक में कामकाज ठप्प रहा। पिथौरागढ़ के SP लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और बैंक मैनेजर को हेलिकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है।

 

(Visited 445 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In