मसूरी में दर्दनाक हादसा, रोडवेज बस खाई में गिरने से 3 की मौत, कई घायल
Mussoorie: मसूरी देहरादून मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है जिसमें कई लोगों के घायल हुए हैं। शुरुआती सूचना के अनुसार 3 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल एसडीआरएफ और पुलिस की टीम रेस्क्यू में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग पर शेरगड़ी के पास रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आईटीबीपी, अग्निशमन दल, 108, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची हैं। घायलों को खाई से निकाल कर लंढौर अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस मके 28 से 30 लोग सवार थे। शुरुआती खबरों के मुताबिक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
(Visited 697 times, 1 visits today)
