चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी ट्रैकर्स का रेस्क्यू, एयरफोर्स, SDRF ने सुरक्षित निकाला

CHAMOLI: चमोली के चौखंबा ट्रैक पर फंसे दोनों विदेशी महिला पर्वतारोहियों को तीसरे दिन सुरक्षित निकाल लिया गया है। शनिवार को वायु सेना और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें बेस कैंप में एक टेंट और स्लीपिंग बैग मिला था, लेकिन दोनों पर्वतारोहियों का पता नहीं चल पाया था। रविवार […]

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे ITBP के जवानों की बस  गंगोत्री हाइवे पर पलटी, 7 जवान घायल

TEHRI: जम्मू कश्मीर से चुनाव ड्यूटी कर वापस लौट रहे आईटीबीपी जवानों की बस  ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास पलट गई। बस में कुल-38 जवान सवार थे, जिसमें से 24 जवानों को चोटें आई हैं। 7 जवानों को उपचार के लिए श्री देव सुमन अस्पताल नरेंद्र नगर लाया गया है, जहां उनका […]

साइबर हमले से बाधित हुई स्टेट डेटा सेंटर के सेवाएं, CM धामी ने जताई कड़ी नाराजगी, बुलाई हाई लेवल मीटिंग

DEHRADUN: उत्तराखंड के सरकारी आईटी सिस्टम पर हुए सबसे खतरनाक साइबर अटैक से हड़कंप है। स्टेट डेटा सेंटर पर मालवेयर अटैक के बाद बाधित सेवाओं को बहाल करने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आवश्यक सेवाओं के बाधित होने पर कडी नाराजगी जताई है और इस विषय पर सभी वरिष्ठ विषेशज्ञों […]

महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पलटन बाजार में खोला गया पहला पिंक बूथ

DEHRADUN : देहरादून शहर के बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के व्यस्ततम पलटन बाजार में पहाल पिंक बूथ स्थापित किया गया है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर हर समय पैनी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1.36 लाख की […]

1968 में प्लेन क्रैश में शहीद हुए थे चमोली के नारायण सिंह, 56 साल बाद पैतृक गांव पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर

CHAMOLI: 1968 में हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रे की पहाड़ियों में विमान हादसें में लापता हुए लोगो में से 4 जवानों के शव भारतीय सेना के सर्चिंग दल को बर्फ के अंदर से बरामद हुए हैं। इनमें से चमोली जिले के कोलपुड़ी गांव निवासी शहीद नारायण सिंह का पार्थिव शरीर भी है। 56 साल बाद […]

रामपुर तिराहा कांड की बरसी पर सीएम धामी ने अर्पित की राज्य निर्माण आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शहीद स्थल देहरादून में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड राज्य प्राप्ति के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले सभी राज्य आन्दोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने नये राज्य के […]

फिर से परवान चढ़ने लगी चार धाम यात्रा, अब तक 38 लाख यात्रियों ने किए चार धामों के दर्शन

RUDRAPRAYAG: प्रदेश सरकार के बेहतर यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों के चलते चार धाम यात्रा को लेकर यात्रियों में भारी उत्साह है। मानसून थमते ही यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 30 सितंबर को 20 हजार 497 श्रद्धालु चार धाम दर्शन को पहुंचे। इनमें केदारनाथ धाम में सर्वाधिक 7350 तीर्थयात्री पहुंचे। अभी तक […]

मामूली कहासुनी में पति ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

NAINITAL:  नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता इलाके में एक व्यक्ति ने मामूला कहासुनी होने पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात को […]

देहरादून: 9 दिन तक डिजीटल अरेस्ट रखकर साइबर ठगों ने रिटायर्ड टीचर से ठगे , 2 .27 करोड़ रुपए  

DEHRADUN: उत्तराखंड में साइबर ठगी के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देहरादून निवासी एक रिटायर्ड शिक्षक को जर दिखाकर साइबर ठगों ने 9 दिन तक डिजीटल बंधक बनाकर रखा और उनके अकाउंट से 2 करोड़ से ज्यादा की राशि साफ कर ली। साइबर ठगों ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी बताकर मनी लांड्रिंग […]

एक साथ 70 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, 26 का काटा चालान, सेक्स रैकेट चलाने पर 4 गिरफ्तार, 5 पीड़िता छुड़ाई गई

DEHRADUN: राजधानी देहरादून में संचालित स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा फल फूल रहा है। शिकायतें मिलने पर पुलिस ने जाल बिछाया और रविवार रात एक साथ 70 स्पा सेंटरों पर छापेमारी की गई। एक स्पा सेंटर में देह व्यापार की गतिविधियों को पकड़ा गया जहां पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को […]

घर के आंगन में खेल रहा था 3 साल का राजकुमार, गुलदार ने बनाया शिकार

TEHRI: टिहरी के घनसाली क्षेत्र में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां के ग्राम पंचयात पूर्वाल में घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार उठा कर ले गया और अपना निवाला बना लिया। ग्रामीणों की काफी खोजबीन के बाद मासूम का शव 100 मीटर […]

देहरादून: प्रेमी से मिलने पहुंची युवती को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने, पथराव लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने शांत कराया मामला

DEHRADUN:  गुरुवार रात देहरादून रेलवे स्टेशन के बाहर दो समुदायों के बीच जमकर हंगामा हो गया। एक पक्ष की ओर से तोड़फोड़ और पथराव भी किया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके दो घंटे बाद मामले को शांत कराया। दरअसल यूपी के बदायूं से एक किशोरी प्रेमी से मिलने देहरादून रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी, इस […]