महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पलटन बाजार में खोला गया पहला पिंक बूथ

Share this news

DEHRADUN : देहरादून शहर के बाजारों में महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के व्यस्ततम पलटन बाजार में पहाल पिंक बूथ स्थापित किया गया है। जिससे महिलाओं की सुरक्षा पर हर समय पैनी नजर रहेगी।

जिला प्रशासन ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 1.36 लाख की अनटाइड फंड से यह पहल की है। जिलाधिरी सविन बंसल का कहना है कि , पल्टन बाजार में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, CCTV कैमरे लगने से न सिर्फ महिला सुरक्षा और भी मजबूत होगी बल्कि बाजारों में अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगेगा और बाजारों में व्यापारी और ग्राहक बेखौफ होकर व्यापार कर सकेंगे।

पिंक बूथ खुलने से महिलाएं बेखौफ होकर बाज़ार में शॉपिंग कर सकेंगी। पिंक बूथ में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक महिला कॉन्स्टेबल मौजूद रहेगी।  कुछ भी संदिग्ध लगने पर या छेड़छाड़ की स्थिति में महिलाएं फौरन पिंक बूथ में बैठी महिला कांस्टेबल से शिकायत कर सकेंगी जिस पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि पल्टन बाजार में पिछले दिनों हिंदू लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था जिसके बाद महिला सुरक्षा को लेकर काफी बवाल हुआ था। दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने बीते दिनों जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था, जिसमें उन्होंने बाजारों में बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने के मद्देनजर बाजारों में CCTV कैमरे लगाने और पिंक बूथ लगाने की मांग की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशों का पालन करते हुए आज पलटन बाजार में पिंक बूथ लगाया गया है।

 

 

 

 

(Visited 148 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In