भूकंप से डोली धरती, टिहरी, उत्तरकाशी में महसूस हुये 4.5 तीव्रता के झटके

Garhwal: रविवार की सुबह उत्‍तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों से बाहर निकल आए। देहरादून से लेकर टिहरी, उत्तरकाशी में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह 8 बजकर 33 मिनट पर 4.5 तीव्रता का […]

टिहरी में राजशाही का राज कायम, माला राज्यलक्ष्मी चौथा चुनाव जीती, बॉबी पंवार ने 1.62 लाख वोट लेकर जीता दिल

TEHRI: लोकसभा चुनाव के नतीजों और रुझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। हालांकि उत्तराखंड की पाचों सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर बीजेपी की माला राज्यलक्ष्मी शाह ने चौथी बार जीत दर्ज की है। माला राज्यलक्ष्मी शाह 2012 में […]

टिहरी झील के पास बनी विवादित मस्जिद को हटाने का काम शुरू, डैम के लिए बन गया था खतरा! हिंदू संगठनों ने छेड़ा था आंदोलन

डायलॉग डेस्क:  टिहरी डैम की झील के पास अवैध तरीके से बनाई गई मस्जिद को शिफ्ट (mosque on tehri lake being shifted) किया जा रहा है। गुरुवार को आपसी सहमति के चलते इस मस्जिद को सांप्रदायिक सद्भाव के नज़रिये से शिफ्ट किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एबीवीपी ने इस मस्जिद को […]

अनियंत्रित विकास या निर्माण प्रोजेक्ट का नतीजा: टिहरी, उत्तरकाशी, नैनीताल, पिथौरागढ़ में दरारों से जोशीमठ त्रासदी जैसा डर

Dehradun:  बड़ी परियोजनाओं और अयंत्रित विकास के साइड इफेक्ट समूचे पहाड़ में दिखने लगे हैं। जोशीमठ में भू धंसाव की त्रासदी विकराल होती जा रही है। 600 से ज्यादा परिवारों पर संकट है। जोशीमठ के अस्तित्व पर गंभीर खतरा है। अभी सरकार जोशीमठ त्रासदी से निपट भी नहीं सकी कि, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी और टिहरी […]

मानसून का कहर: भरभराकर नदी में समाई दुकानें, घर पर मलबा गिरने से मां-बेटी की मौत, गंगोत्री में आश्रम में घुसा मलबा

UTTARKASHI/TEHRI/CHAMOLI: मानसूनी बारिश पहाड़ों में आफत बनकर बरस रही है। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाल गंगा और धर्मगंगा ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के तोली गांव में भूस्खलन से मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उधर उत्तरकाशी में भागीरथी और यमुना उफान पर हैं। उफनाती नदी ने गंगोत्री धाम […]

अंतरराष्ट्रीय अदरक महोत्सव से टिहरी के अदरक को मिलेगी ग्लोबल पहचान पहचान: उनियाल

ऋषिकेश: टिहरी जनपद के अदरक को विश्वभर में पहचान मिलेगी। इसके लिए मुनिकीरेती क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय अदरक महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बुधवार को पोखरी, चाका में आयोजित सम्मान समारोह के संबोधन के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बात कही। चाका पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री क जोरदार स्वागत किया। इस […]

गंगोत्री हाइवे पर सेना का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान शहीद, दूसरा सैन्यकर्मी घायल

Tehri:  पहाड़ों में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। सोमवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर सेना का ट्रक पलट गया जिससे सवार एक शैनिक शहीद हो गया, जबकि एक अन्य सैनिक घायल है। हादसा एनएच 94 चम्बा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर बेमर के पास हुआ। बताया गया कि सेना का ट्रक रुड़की से राशन लेकर […]

बूढ़ाकेदार क्षेत्र में भटक गए 21 कांवड़ यात्री, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

TEHRI:  गंगोत्री से लौटते समय 21 कावड़ यात्री बूढ़ाकेदार क्षेत्र में रास्ता भटक गए। एसडीआरएफ की टीम ने सभी का सकुशल रेस्क्यू किया। बूढ़ाकेदार क्षेत्र में पिछले दिनों भारी बारिश और भूस्खलन के बाद सड़कों की हालत खराब है। नदियां उफान पर हैं। ऐसे में कांवड़ियों को कोई रास्ता नहीं सूझा तो वे भटकते रहे। […]

टिहरी में अंगीठी से दम घुटने पर 16 और 17 वर्ष के दो सगे भाइयों की मौत

TEHRI:   बंद कमरे में अंगीठी जलाना जानलेवा भी हो सकता है। टिहरी जिले के बगर ग्राम पंचायत में दो मासूम बच्चों को इसी वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। अंगीठी में गैस बनने के कारण दो सगे भाइयों की कमरे के अंदर मौत हो गई। (2 KIDS DIED OF SUFFOCATION) पट्टी हिंदाव के ग्राम पंचायत […]

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी आग, सिलेंडर के धमाकों से दहशत में लोग, ड्राइवर सकुशल

Tehri: गुरुवार सुबह श्रीनगर-टिहरी मार्ग पर एक के बाद एक धमाकों की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए। दरअसल यहां कांडीखाल के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई जिसके बाद कई सिलेंडर में ब्लास्ट हुए। गनीमत रही कि ड्राइवर समय रहते ट्रक से बाहर निकल गया और उसकी जान बच […]

टिहरी: दवाई बांटकर लौट रहा स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी गधेरे में बहा, तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

TEHRI:  उत्तराखंड में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। टिहरी में आपदा प्रभावित क्षेत्र में दवाई बांटने गया स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी उफनते गधेरे में बह गया। उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। कर्मचारी घनसाली के गेंवाली बूढ़ाकेदार क्षेत्र में प्रभावितों को दवाइयां बांटकर वापस लौट रहा था। पिछले दिनों भारी […]

दूल्हे पर चढ़ा चुनाव का खुमार, शेरवानी, सेहरा पहनकर किया प्रचार

TEHRI:  विधानसभा चुनाव का  सुरूर चरम पर है। ऐसे में शादी समारोह भी प्रचार का माध्यम बन रहे हैं। लेकिन चुनाव की दीवानगी एक दूल्हे पर इस कदर छाई कि मंदिर दर्शन करने गया दूल्हा अपने प्रत्याशी के पक्ष में शेरवानी (bridegroom campaign for candidate) पहने ही नारेबाजी करने लगा। सोशल मीडिया पर अनोखे प्रचार […]