चारधाम यात्रा पर आपदा की घटनाओं से ऐसे निपटे NDMA, SDMA, मॉक ड्रिल की सीएम ने भी की निगरानी

DEHRADUN: 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो रहा है। शासन प्रशासन चारधाम यात्री की तैयारियों को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। इसके लिए सीएम धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में मॉक ड्रिल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन के लिए किये जा रहे मॉक अभ्यास […]

शुरू होने वाली है  चारधाम यात्रा, बर्फबारी से मौसम ठंडा, इन बातों का खास ख्याल रखें यात्री. हेल्थ एडवायजरी का पालन करें

DEHRADUN:  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों की यात्रा दो दिन में शुरू होने वाली है। 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रा के लिए सरकार ने कमर कस दी है,   वहीं […]

भगवान के ऋंगार और जोत जलाने के लिए सुहागिनों ने पिरोया तिल का तेल,  बदरीनाथ के लिए रवाना हुई गाड़ू घड़ा कलश यात्रा

NARENDRANAGAR: भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को नरेंद्रनगर राजमहल में पारंपरिक गाड़ू घड़ा कलश परंपरा की विधि विधान से शुरुआत की गई। इस परंपरा में राजमहल में सुहागिनों ने पूजा अर्चना के बाद ताजे तिलों का तेल पिरोया। इस तेल का प्रयोग बदरीनाथ धाम में अखंड जोत जलाने […]

श्रद्धालुओं के हेल्थ चेकअप के लिए  चारधाम यात्रा मार्ग पर लगेंगे 50 हेल्थ एटीएम, HPE के साथ हुआ समझौता

DEHRADUN: चारधाम यात्रा मार्ग पर सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को चाक चौबंद करना चाहती है। पिछले साल केदारनाथ औऱ यमुनोत्री मार्ग पर स्वास्थ्य कारणों से कई श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, लिहाजा इस बार सरकार ने यात्रा मार्ग पर 50 हेल्थ एटीएम स्थापित करने की योजना बनाई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और हेवलेट पैकर्ड एंटरप्राइज […]

चारधाम यात्रा: पुजारियों के लिए लागू हो सकता है ड्रेस कोड, सीधे दक्षिणा भी नहीं ले सकेंगे, यूट्यूबर के रील बनाने पर भी लग सकती है रोक

DEHRADUN: पिछले वर्ष चारधाम यात्रा ने जहां कई रिकॉर्ड तोड़े वहीं कई विवाद भी सामने आए। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में मोबाइल और कैमरे से रील बनाने के वीडियो से विवाद पैदा हुआ तो कुछ यू ट्यूबर की वीडियो से यात्रा मार्ग पर बदइंतजामी की पोल भी खुली। लेकिन इस बार प्रशासन यात्रा के दौरान […]

मात्र 15 मिनट में तय होगा खरसाली से यमुनोत्री धाम का सफर, 3.38 KM लंबे रोपवे के लिए  MoU हुआ साइन

DEHRADUN: यमुना के उद्गम स्थल यमुनोत्री धाम का सफर जल्द ही रोपवे से पूरा हो सकेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की मौजूदगी में पर्यटन विभाग ने इसके लिए दो फर्मों के साथ एमओयू साइन किया है। श्रद्धालु उड़नखटोले से मात्र 15 से 20 मिनट में खरसाली से यमुनोत्री धाम पहुंच सकेंगे। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में […]

जोशीमठ की सड़कों पर दरारें, कैसे होगी चारधाम यात्रा, बिजली के खंभे झुकने लगे

JOSHIMATH:  चारधाम यात्रा की तैयारियों के बीच जोशीमठ में भू-धंसाव लगातार बढ़ता जा रहा है। मारवाड़ी वार्ड के चुनार मोहल्ले में भी खंभे झुकने लगे हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। सिंहधार में चट्टान को रोकनेके  लिए लकड़ी के खंभों के जो टेक लगाए थे, वो भी झुकने लगे हैं। झुकते खंभों […]

दरकते जोशीमठ से होकर बद्रीनाथ यात्रा कैसे हो सुरक्षित, सरकार ने बनाया प्लान, CM ने की चारधाम यात्रा की समीक्षा

DEHRADUN: उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई जिसमें सभी विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने निर्देश दिए कि जोशीमठ के भू धंसाव से […]

चारधाम यात्रा पर जाने के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए कैसे करा सकते हैं पंजीकरण

DEHRADUN: वर्ष 2023 में चारधाम यात्रा के लिए सरकारने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस वर्ष 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इस बार यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, इसके लिए प्रशासन ने पंजीकरण व्यवस्था शुरू की है। पिछली बार […]

चारधाम की रक्षक मां धारी देवी की प्रतिमा 9 साल बाद अपने मूल स्थान पर विराजमान हुई 

SHRINAGAR:  मां काली का स्वरूप धारी देवी की प्रतिमा को 9 साल बाद अपने मूलस्थान के ऊपर बने मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। शनिवार को विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद बगल में बने अस्थाई मंदिर से मां धारी की प्रतिमा को नए बने भव्य मंदिर में स्थापित कर दिया गया है। […]

बसंत पंचमी पर हुआ ऐलान, इस तारीख को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, 12 अप्रैल को गाड़ू घड़ा कलश यात्रा

NARENDRA NAGAR: बसंत पंचमी के अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की घोषणा की गई है। नरेंद्रनगर राजभवन में तीर्थपुरोहितों और मंदिर समिति के अधिकारियों ने घोषणा की कि, 27 अप्रैल को भगवान बद्री विशाल के कपाट खुलेंगे। जबकि 12 अप्रैल को गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा निकाली जाएगी। नरेंद्र नगर राजभवन में बसंत […]

शीतकाल के लिए बंद हुए भू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का हुआ समापन, इस बार उमड़े रिकॉर्ड श्रद्धालु

CHAMOLI:  विश्वप्रसिद्धभू बैकुंठ बद्रीनाथ धाम के कपाट आज विधि विधानव के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसी के साथ वर्ष 2022 की चारधाम यात्रा का समापन हो गया है। (Chardham yatra concludes as Badrinath dham portal closed) इस वर्ष बद्रीनाथ धाम में रिकॉर्ड साढ़े सत्रह लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन को […]